फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Epilepsy can be prevented not by sorcery but by proper treatment

Lakhimpur Kheri News: झाड़-फूंक से नहीं, सही उपचार से मिर्गी से बचाव संभव

Mon, 09 Feb 2026 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 09 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Epilepsy can be prevented not by sorcery but by proper treatment
लखीमपुर खीरी। ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की कमी के चलते आज भी लोग मिर्गी के मरीजों के लिए झाड़-फूंक का सहारा लेते हैं। चिकित्सकों का मानना है कि इससे मरीज की हालत और बिगड़ सकती है। ऐसे मरीजों को तंत्र-विद्या की नहीं, बल्कि चिकित्सकीय इलाज की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब 800-1000 मरीजों की ओपीडी होती है। इसमें मानसिक रोगियों में प्रतिदिन करीब 100-150 मरीज शामिल होते हैं। बीते कुछ महीनों में ओपीडी में आने वाले मरीजों में करीब 20 प्रतिशत मिर्गी के रोगी हैं। जिला अस्पताल के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश शुक्ला ने बताया कि मिर्गी के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। इनमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। कई मरीज ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं, जहां आज भी लोग अंधविश्वास और झाड़-फूंक जैसे तरीकों का सहारा लेते हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि मिर्गी का दौरा आने पर रोगी को तुरंत सुरक्षित जगह पर लिटाना चाहिए और उसके मुंह में कोई वस्तु नहीं डालनी चाहिए। जूते-मोज़े आदि सूंघाने लगना गलत है। दौरे के बाद मरीज को चिकित्सक के पास ले जाना चाहिए। चिकित्सक की देखरेख में दवा और नियमित इलाज की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञों के अनुसार, तनाव, नींद की कमी, शराब और नशे का सेवन मिर्गी के दौरे को बढ़ावा देते हैं। वहीं, गर्भावस्था के दौरान उचित देखभाल न होने पर नवजात में भी मिर्गी की संभावना रहती है। समय पर इलाज न होने से यह गंभीर रूप ले सकती है।
---बचाव और देखभाल के उपाय---
पर्याप्त नींद लें और तनाव से दूर रहें।
दौरे की स्थिति में मरीज को सुरक्षित जगह पर लिटाएं।

शराब, नशे और अधिक स्क्रीन टाइम से बचें।

दवाएं डॉक्टर की सलाह के बिना न छोड़ें।

अंधविश्वास से बचें और तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed