{"_id":"7c649d7e777614a95a633df1d6558f2b","slug":"entry-of-vehicles-in-the-city-and-large-four-wheel-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में चौपहिया और बडे़ वाहनों की इंट्री आज नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में चौपहिया और बडे़ वाहनों की इंट्री आज नहीं
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 23 Dec 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
बारावफात पर बृहस्पतिवार को शहर में निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी के चलते शहर में दिन भर भारी और चौपहिया वाहनों की इंट्री पर पाबंदी रहेगी। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगेहबानी रहेगी। इसके लिए चार थानों के एसओ मयफोर्स शहर में मौजूद रहेंगे। वहीं एक प्लाटून पीएसी भी लगाई गई है।
बृहस्पतिवार को गोटेय्याबाग स्थित मस्जिद से सुबह दस बजे जुलूस निकलकर संकटा देवी चौराहा, मेला मैदान रोड, आनंद टाकीज रोड, इमली चौराहा, जीजीआईसी, कचेहरी रोड, शाहपुरा कोठी, हिदायतनगर, नौरंगाबाद, कचहरी मस्जिद होते हुए डीसी रोड, आगा साहब चौराहा, गुरुनानक चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, मीनार मस्जिद, मेन रोड हुए थरबनरनगंज स्थित मस्जिद पर समाप्त होगा।
शहर के प्रमुख मार्गों से जुलूस गुजरने के चलते पुलिस-प्रशासन ने ट्रैफिक को कंट्रोल करने की रणनीति बनाई है, जिसके लिए दिन भर भारी और चौपहिया वाहनों की शहर में इंट्री नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
कोतवाल दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि खासकर मेन रोड पर जाम की स्थिति को देखते हुए लोग बृहस्पतिवार को चौपहिया वाहन निकालने से परहेज करें। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से सीओ सिटी के नेतृत्व में चार एसओ, 10 एसआई, 40 सिपाही, एक प्लाटून पीएसी और फायर ब्रिगेड शहर के प्रमुख मार्गों पर तैनात रहेगी।