फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Entries invited for Premchand and Maithilisharan Gupt awards

Lakhimpur Kheri News: प्रेमचंद और मैथिलीशरण गुप्त पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित

Tue, 28 Apr 2026 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 28 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Entries invited for Premchand and Maithilisharan Gupt awards
मैलानी। रेल मंत्रालय ने रेल कर्मचारियों की साहित्यिक प्रतिभा और अभिरुचि को प्रोत्साहित करने के लिए वर्ष-2025 के लिए प्रेमचंद और मैथिलीशरण गुप्त पुरस्कार हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, गोरखपुर सुमित कुमार के अनुसार, हिंदी में कहानी, उपन्यास, नाटक व अन्य गद्य साहित्य के लिए प्रेमचंद पुरस्कार तथा काव्य-गजल संग्रह के लिए मैथिलीशरण गुप्त पुरस्कार योजना संचालित है। इच्छुक रेलकर्मी अपनी मौलिक कृति की तीन मुद्रित या तीन टंकित प्रतियां 22 मई तक राजभाषा विभाग, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी कार्यालय, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर को भेज सकते हैं। कृति कम से कम 100 पृष्ठ की होनी चाहिए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में केवल सेवारत कर्मचारी ही भाग ले सकते हैं। कृति मौलिक हो और इसके साथ निर्धारित प्रोफार्मा में लेखक का नाम, पदनाम, कार्यालय, पता, पुस्तक का नाम, विषय, प्रकाशक (यदि हो), लेखन पूर्ण होने की तिथि (माह-वर्ष), फोन, मोबाइल नंबर, ई-मेल व पृष्ठ संख्या का विवरण देना होगा। साथ ही यह घोषणा भी देनी होगी कि कृति पूर्व में पुरस्कृत नहीं हुई है, 1 जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2025 के बीच पहली बार लिखी गई है और कॉपीराइट अधिनियम का उल्लंघन नहीं करती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड द्वारा चयनित पुस्तकों को दोनों विधाओं में अलग-अलग प्रथम (20 हजार), द्वितीय (10 हजार) और तृतीय (7 हजार रुपये) पुरस्कार तथा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed