{"_id":"58514aa34f1c1bdd5d64a7ce","slug":"entrepreneurs-to-priority-addressing-the-issue-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिकता से करें उद्यमियों की समस्या का निराकरण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिकता से करें उद्यमियों की समस्या का निराकरण
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 14 Dec 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला उद्योग बंधु की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश
जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के तत्वावधान में जिला उद्योग बंधु की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में डीएम आकाशदीप की अध्यक्षता में हुई। इसमें औद्योगिक इकाइयों के पक्ष में स्वीकृत विद्युत भार के अवमुक्ति की समीक्षा की गई। बैठक में ओवरलोड वाहन, यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण, नालों की सफाई सहित आवश्यक बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया।
डीएम ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर को निर्देश दिए कि पूरे शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आमूल चूल परिवर्तन कराए जाएं। उन्होंने कहा कि जहां आवश्यक हो उन स्थानों को चिह्नित करने के लिए एआरटीओ और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका से समन्वय स्थापित करके यातायात व्यवस्था बेहतर बनाएं।
बैठक में एकल मेज व्यवस्था के क्रियान्वयन, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की प्रगति, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की प्रगति, समाजवादी युवा स्वरोजगार योजना, हस्तशिल्प विपणन प्रोत्साहन योजना के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। डीएम आकाशदीप ने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी उद्यमियों- व्यापारियों की समस्या का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
डीएम ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया कि शहर के मुख्य चौराहे और मार्गो का सुंदरीकरण कराने के साथ साफ- सफाई की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। बैठक में शहर में स्थित सड़कों के चौड़ीकरण, पार्किंग की समस्या, अतिक्रमण की समस्या, जर्जर सड़कों के निर्माण के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर एसडीएम पल्लवी मिश्रा, उपायुक्त उद्योग, अधिषासी अधिकारी नगर पालिका अवनींद्र कुमार, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम समेत व्यापारी अनिल शुक्ला, संजय गुप्ता, सुनील गुप्ता, श्याम कुमार तिवारी सजल वैश्य, शरद गुप्ता, श्याम किशोर गुप्ता, इशरत अली खां शोभित गुप्ता समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।