{"_id":"6a400fa7207975392a0943e6","slug":"entrepreneurs-and-beneficiaries-received-encouragement-on-msme-day-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-178547-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: एमएसएमई दिवस पर उद्यमियों व लाभार्थियों को मिला प्रोत्साहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: एमएसएमई दिवस पर उद्यमियों व लाभार्थियों को मिला प्रोत्साहन
Sat, 27 Jun 2026 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को आयोजित जिला उद्योग बंधु की बैठक में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने उद्यमियों, व्यापारियों और निर्यातकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया।
अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के अवसर पर उन्होंने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के टेलरिंग और कारपेंटर ट्रेड के लाभार्थियों को टूलकिट तथा युवा उद्यमी योजना के लाभार्थियों को पांच-पांच लाख रुपये के चेक वितरित किए।
बैठक में डीएम ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदनों में देरी के कारण पूछे। इन्वेस्टर समिट के तहत जीबीसी में स्थापित औद्योगिक इकाइयों की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन
औद्योगिक आस्थान की जल निकासी व्यवस्था को लेकर बताया गया कि जिला पंचायत ने नगर पंचायत सीमा तक नाला निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर लिया है, जबकि शेष कार्य नगर पंचायत खीरी कराएगी।
डीएम ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी), ओडीओपी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना (एमवाईएसवाई) सहित विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की भी समीक्षा की।