फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Entered the market before Eid Ronak

ईद के पहले बाजार में उतरी रौनक 

Tue, 05 Jul 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 05 Jul 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Entered the market before Eid Ronak
eid - फोटो : amar ujala
दिन भर बाजार में रही भीड़, लोगों ने जमकर की खरीदारी
विज्ञापन

ईदगाहों और मस्जिदों में साफ सफाई और रंगरोगन का काम पूरा

ईद उल फितर के पहले ही बाजार में रौनक उतर आई। ईद के लिए सजे बाजार में मंगलवार को पूरा शहर ही बाजार में उमड़ पड़ा। भीड़ के चलते शहर की सड़कों पर कई जगह जाम लगा। लोगों ने कपड़ों से लेकर सिवंइयों तक की जमकर खरीदारी की। पकवान बनाने के सामान, सूखे मेवे, मावा, पनीर आदि की भी जमकर बिक्री हुई है। कपड़ों, चूड़ियों और ज्वैलरी की दुकानों पर भी दिन भर खरीदारों का तांता लगा रहा। 
रेडीमेड गारमेंट की दुकानों पर मंगलवार को सबसे ज्यादा भीड़ दिखाई दी। युवाओं और महिलाओं ने अपने पसंदीदा कपड़े खरीदे। दुकानों पर इतनी भीड़ थी कि पैर रखने तक की जगह नहीं थी। बाजार में सड़क को पार करने और निकलने में लोगों को काफी समय लग गया। सिवंइयों की दुकानों पर भी काफी भीड़ दिखाई दी। यहीं नहीं जूते और चप्पलों की भी जमकर बिक्री हुई। 
विज्ञापन


सड़कों पर दिन भर रहा जाम
बाजार में भारी भीड़ के चलते मेन रोड, अस्पताल रोड, संकटादेवी रोड, मेला रोड, स्टेशन रोड और बस स्टेशन रोड पर दिन भर जाम बनी रहा। परेशान हाल लोगों ने जाम से बचने के लिए गलियों का सहारा लिया तो गलियां भी जाम हो गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर में ही शहर के सभी एटीएम हुए खाली
ईद के त्योहार के चलते मंगलवार को दोपहर तक सभी एटीएम खाली हो गए। सुबह से ही एटीएम के सामने लंबी लंबी कतारें लगी रहीं। दोपहर के बाद जो लोग एटीएम से पैसा निकालने पहुंचे उन्हें मशीनों पर कैश खत्म का बोर्ड लटका दिखा। इसके चलते बैंकों में भीड़ बढ़ गई।  

ईदगाह और मस्जिदों के इर्द गिर्द हुई सफाई
शहर और कस्बों में ईदगाहों और मस्जिदों के इर्द गिर्द नगर पालिका के सफाई कर्मी साफ सफाई के काम में जुटे रहे। ईदगाहों और मस्जिदों की साफ सफाई के बाद वहां चूना डाला गया। ईदगाहों के बाहर गड्डे आदि भर कर जगह को नमाज पढ़ने और मेला लगने लगने लायक बनाया गया।   

अमेठी ईदगाह में नमाज 8.30 बजे 
सिकंद्राबाद। अमेठी की ईदगाह में ईद की नमाज सुबह 8.30 बजे होगी। यह जानकारी मौलाना अब्दुल अजीज ने दी। उन्होंने बताया कि ईदगाह में ईद की नमाज में आसपास के कई गांवों के लोग शरीक होते हैं। उधर ईद की खरीददारी के लिए सिकंद्राबाद बाजार में दिन भर भीड़ भाड़ बनी रही। अमेठी के प्रधान ने ईद के लिए गांव में सफाई के खास इंतजाम किए हैं। 

जेल में बंदियों के लिए हुआ रोजा इफ्तार
जिला जेल में जेल प्रशासन ने स्थानीय लोगों के सहयोग से रोजा इफ्तार का आयोजन किया। इसमें सैकड़ों कैदियों के अलावा जेल प्रशासन और जेल कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। कैदियों ने नमाज अदा करने के बाद सामूहिक रूप से रोजा इफ्तार किया। नमाज में मुल्क में अमन चैन और खुशहाली की दुआ की। 


ईदगाह पर नमाज की तैयारियों में लगे कर्मी
खीरी टाउन। कस्बे की ईदगाह के पास से गुजरने वाली ट्रेनों को धीमी गति से गुजारने के लिए खीरी रेलवे स्टेशन मास्टर ने पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। हालांकि अंजुमन इस्लामियां और पुलिस प्रशासन पहले से गुजरने वाली ट्रेनों को धीमी गति से गुजारने की सूचना दे चुका है। खीरी कस्बे की ईदगाह पर नमाजियों की तादाद इतनी ज्यादा हो जाती है कि ईद की नमाज ईदगाह के बाहर रेलवे पटरियों के पार तक लोग अदा करते है। ईदगाह के बाहर बरसाती पानी भर जाने से कीचड़ भर गया है, जिसको कस्बे के दो सभासदों की निगरानी में नगरपंचायत कर्मियों से मंगलवार को सफाई कराई जा रही है। सभासद नबी अहमद और वार्ड नंबर एक के मकसूद अहमद ने बताया कि क्षेत्र में न तो अंजुमन इस्लामिया और न ही नगर पंचायत प्रशासन ने ईदगाह पर सफाई को लेकर कोई दिलचस्पी दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed