फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Entered the house and shot the tantrik, referred to Lucknow

घर में घुसकर तांत्रिक को गोली मारी, लखनऊ रेफर

Sat, 17 Sep 2022 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 01:29 AM IST
सार

घर में घुसकर तांत्रिक को गोली मारी, लखनऊ रेफर - हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम जौनपुर रवाना- पुलिस बोली, शारदा नदी में मिले किसी काले पत्थर के लिए हुआ था विवाद संवाद न्यूज एजेंसी बिजुआ। शौकत इस पत्थर को करामाती पत्थर बताकर लोगों से बड़ी कीमत वसूलता था और पत्थर भी नहीं देता था। भीरा एसओ विमल कुमार गौतम ने बताया कि रात में ही शौकत के बताए पते पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम जौनपुर रवाना कर दी गई है।

विज्ञापन
Entered the house and shot the tantrik, referred to Lucknow
Entered the house and shot the tantrik, referred to Lucknow

विस्तार

हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम जौनपुर रवाना
विज्ञापन

पुलिस बोली, शारदा नदी में मिले किसी काले पत्थर के लिए हुआ था विवाद
बिजुआ। भीरा कस्बे में बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे बोलेरो से आए हमलावरों ने एक तांत्रिक को घर में घुसकर गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे लखनऊ रेफर किया गया है। वहीं हमलावरों को पकड़ने के लिए एक पुलिस टीम जौनपुर रवाना कर दी गई है।
भीरा कस्बा निवासी 65 वर्षीय शौकत अली लखीमपुर पलिया हाईवे रेंज कोठी के पास नई बस्ती में रहता है। शौकत अली झाड़फूंक का काम करता है। पड़ोसियों के अनुसार, शौकत के यहां रात में अक्सर गाड़ियों का आना-जाना लगा रहता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी कुछ लोग बोलेरो से आए और शौकत अली से बातचीत करने लगे। बातचीत वादविवाद में बदल गई। इसी बीच बोलेरो में आए लोगों में से किसी ने शौकत को गोली मार दी और भाग गए। शौकत की पत्नी के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। रात में ही सूचना पर भीरा एसओ विमल गौतम और कस्बा इंचार्ज आलोक राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल शौकत ने बताया कि जौनपुर के शर्मा ने गोली मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, किसी काले पत्थर को लेकर विवाद हुआ था, जो शौकत को शारदा नदी में मिला था। शौकत उन लोगों से उस पत्थर की बड़ी कीमत वसूल चुका था। शौकत इस पत्थर को करामाती पत्थर बताकर लोगों से बड़ी कीमत वसूलता था और पत्थर भी नहीं देता था। पुलिस के अनुसार, गोली नजदीक से मारी गई है जो रीढ़ में जा फंसी है। रात में ही घायल को पुलिस ने बिजुआ अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, वहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है।

भीरा एसओ विमल कुमार गौतम ने बताया कि रात में ही शौकत के बताए पते पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम जौनपुर रवाना कर दी गई है। शौकत के मोबाइल की तलाश की जा रही है। उससे जांच में सहयोग मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed