फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Entered by knocking the door, beat the young man to death while he was sleeping

Lakhimpur Kheri News: दरवाजा खटखटाकर अंदर घुसे, सोते समय युवक की पीट-पीटकर हत्या

Sun, 15 Dec 2024 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Entered by knocking the door, beat the young man to death while he was sleeping
गोला गोकर्णनाथ/ममरी (लखीमपुर खीरी)। चचेरी साली को लेकर गांव में घूमने का विरोध करने पर सलेमपुर गांव निवासी जीजा उमेश वर्मा (35) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शनिवार रात साली का प्रेमी अपने साथियों के साथ उमेश के घर पहुंचा और कुंडी खटखटाई। दरवाजा खुलते ही अंदर सो रहे उमेश पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने चार नामजद समेत 10 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

सलेमपुर निवासी उमेश की पत्नी जूली देवी ने बताया कि शनिवार रात परिवार के सभी लोग सो रहे थे। करीब 10 बजे गांव का आशीष भारती अपने साथियों के साथ आया और दरवाजा खटखटाया। उसने जैसे ही दरवाजा खोला, भीतर आकर उन लोगों ने पति पर हमला कर दिया। बीचबचाव करने पर उसे, सास लीलावती को भी पीटा। खून से लथपथ उमेश को गोला सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हैदराबाद के प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे ने बताया कि मृतक की पत्नी जूली देवी की तहरीर पर आशीष भारती, उसके दो भाइयों और पिता को नामजद करते हुए छह अन्य अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed