{"_id":"577d0d0f4f1c1bd7497fa0bd","slug":"enhanced-passenger-trains-were-stopped-in-gauge-conversion-difficulties","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमान परिवर्तन में बंद हुईं ट्रेनों से यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमान परिवर्तन में बंद हुईं ट्रेनों से यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
अमर उजाला ब्यूरो तिकुनियां।
Updated Wed, 06 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- तिकुनियां से गोंडा की नहीं है सीधी बस सेवा
- क्षेत्र के सैकड़ों यात्री प्रतिदिन करते थे सफर
गोंडा-मैलानी और मैलानी-सीतापुर रेल प्रखंड पर अमान परिवर्तन के चलते बंद हुईं एक्सप्रेस ट्रेनों और अन्य ट्रेनों के समय में किए गए बदलाव से यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। वहीं, रोडवेज प्रशासन ने भी बसों की कोई व्यवस्था नहीं की है। लोग डग्गामार वाहनों से वाया लखीमपुर होते हुए गोंडा तक यात्रा करने पर मजबूर हैं। उधर, लखीमपुर आने-जाने वाली रोडवेज बसों के नियमित न आने से यात्रियों को जिला मुख्यालय पहुंचने में भी डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
पलियाकलां से लेकर बहराइच तक का इलाका नेपाल बार्डर से जुड़ा है। अमान परिवर्तन के चलते गोंडा मैलानी रेल प्रखंड पर ट्रेनों की संख्या कम कर दी गई। उधर, बहराइच और गोंडा के बीच रूट बंद कर दिया गया। इस वजह से गोंडा तक जाने वाली इस रूट की सभी ट्रेनें अब बहराइच तक जा रही हैं। तिकुनियां से सुबह पौने पांच बजे ऐशबाग के लिए जाने वाली ट्रेन को बहराइच तक बढ़ाने के बाद ट्रेनों का समय बदल दिया गया। बसों से आधा किराया कम होने के कारण खासतौर पर गरीब तबके के लोग ट्रेन से सुबह 10 बजे तक जिला मुख्यालय पहुंच जाते थे। तिकुनियां से बहराइच को सुबह साढ़े पांच बजे जाने वाली यात्री गाड़ी भी बंद कर दी गई। नयी समय सारणी में बहराइच को सुबह 10.23 बजे पहली गाड़ी चलाई गई है। जिससे व्यापारियों, सरकारी कर्मचारियों सहित आम लोगों को खासी दिक्कतें हो गईं है।
तिकुनियां से बहराइच-गोंडा की नहीं है बस सेवा
तिकुनियां से बहराइच, गोंडा जाने के लिए कोई बस सेवा नहीं है। रोडवेज की बसें भी नहीं चलाई गई हैं। गोंडा तक जाने के लिए कम से कम दो रोडवेज बसों का संचालन तिकुनियां से होना चाहिए। तराई विकास संस्थान के महामंत्री सत्यप्रकाश श्रीवास्तव ने परिवहन निगम के अधिकारियों से गोंडा के लिए सीधी बस चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
लखनऊ की रोडवेज सेवा तीन दिनों से ठप
तिकुनियां। तिकुनियां से लखनऊ को पहली बस सुबह साढ़े छह बजे दूसरी बस सुबह साढ़े सात बजे जाती थीं। तीन दिनों से इन बसों का आवागमन ठप है। इससे लखीमपुर, सीतापुर आदि स्थानों पर आने-जाने वाले यात्रियों के सामने संकट पैदा हो गया है। यह सब कुछ ऐसे समय पर हुआ, जब एक जुलाई से अमान परिवर्तन के चलते तिकुनियां से सुबह पांच बजे पहले सीतापुर तक चलने वाली रेल बंद हो गई। तिकुनियां रोडवेज पर तैनात कर्मचारी ज्ञानेंद्र प्रकाश शुक्ला का तबादला लखीमपुर विभाग ने कर दिया। नेपाल सीमा होने के कारण लखनऊ, दिल्ली, कानपुर, मुंबई आदि स्थानों को जाने के लिए बड़ी संख्या में नेपाली यात्री भी तिकुनियां से रोडवेज बस में सवार होकर आते-जाते हैं।
तिकुनियां लखनऊ की बसें निरंतर चल रही हैं, अगर दो तीन दिनों से संचालन नही हुआ है तो इसे दिखवाया जा रहा है। तिकुनियां रोडवेज पर यात्रियों की सुविधा और बसों के संचालन के लिए शीघ्र ही एक कर्मचारी भेजा जाएगा।
- मनोज त्रिवेदी, आरएम हरदोई