{"_id":"66b7a70cbf153efa4f0a9a6f","slug":"encroachment-drive-stopped-without-getting-rid-of-waterlogging-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-126832-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जलभराव से निजात दिलाए बिना थमा अतिक्रमण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जलभराव से निजात दिलाए बिना थमा अतिक्रमण अभियान
विज्ञापन
मोहल्ला थरवरन गंज में नाले पर निर्माण, नहीं निकल पा रहा नालियों का पानी। संवाद
लखीमपुर खीरी। जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए शुरू हुआ नगरपालिका का अतिक्रमण हटाओ अभियान समस्या का समाधान हुए बिना ही थम गया। कुछ दुकानदारों ने खुद अतिक्रमण हटा लिया और वहीं कुछ शांत बैठ गए, लेकिन मुख्य बाजार में जलभराव की समस्या जस की तस बनी हुई है।
जुलाई के पहले सप्ताह में बारिश से खपरैला बाजार, सराफा बाजार, थरवरनगंज और अन्य स्थानों की सड़कें और गलियां तालाब बनने के बाद नगर पालिका को नालों पर से अतिक्रमण हटाने की याद आई थी। पहले कब्जा हटाने के लिए नोटिस दिया गया। नोटिस का समय बीतने के बाद तीन से चार दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। कुछ दुकानदारों ने खुद ही अतिक्रमण हटा लिया। इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। हाल यह है कि न तो पूरी तरह अतिक्रमण हटा और न ही जल निकासी की व्यवस्थाएं दुरुस्त हुईं। थरवरनगंज बाजार में अब तक जलभराव की समस्या है। दुकानों के सामने नालियों का गंदा पानी जमा हो रहा है। आर्य कन्या चौराहे पर खोदे गए नाले की मरम्मत अब तक नहीं कराई गई है।
बारिश की वजह से काम रुका है। सोमवार से फिर से जांच और जलभराव की समस्या के समाधान के लिए कार्रवाई शुरू की जाएगी। अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा। - संजय कुमार, ईओ, लखीमपुर