{"_id":"58ab242c4f1c1b0753b23622","slug":"encourage-girls-to-move-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों को आगे बढ़ने को करें प्रोत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़कियों को आगे बढ़ने को करें प्रोत्साहित
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी।
Updated Mon, 20 Feb 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
education
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- विधिक साक्षरता शिविर में दी गई कानूनों की जानकारी
विधिक साक्षरता शिविर में एडीजे ने रोजमर्रा में आने वाले कानूनों के बारे में लोगों को जानकारी दी। शिविर प्राथमिक विद्यालय इस्लामाबाद में संपन्न हुआ। एडीजे संजय खरे ने घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, पारिवारिक हिंसा, यौन उत्पीड़न, बाल श्रम आदि पर कई कानूनों की जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के लोग बेटी बेटे में भेद न करें तथा लड़कियों को भी आगे बढ़ने में प्रोत्साहित करें।
नायब तहसीलदार ओमप्रकाश मिश्र ने बताया कि कृषक दुर्घटना बीमा का नाम बदलकर अब समाजवादी सर्वहित किसान बीमा योजना 14 सितंबर 16 से शुरू की गई है। इसमें तीन श्रेणी के लोग शामिल किए गए हैं, एक तो वह जिनके पास खेती है, दूसरे वह समाजवादी पेंशन पा रहे हैं और तीसरे वे लोग हैं जो बीपीएल कार्ड धारक हैं तथा जिनकी वार्षिक आय 75 हजार रुपये से कम है। उन्होंने यह भी बताया कि इसके लिए जनसेवा केंद्रों पर नि:शुल्क बीमा केयर कार्ड बनाया जा रहा है। तहसीलदार रमेश मौर्य ने बताया कि इस योजना में तीन लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा भी प्रदान की गई है।