फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   employees of dudhva gave ultimatum of three days

दुधवा कर्मचारियों ने दिया तीन दिन का अल्टीमेटम

Sat, 06 Feb 2016 07:54 PM IST
पलियाकलां।
पलियाकलां। Updated Sat, 06 Feb 2016 07:54 PM IST
विज्ञापन
employees of dudhva gave ultimatum of three days
इस मौके पर प्रदर्शन स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक डीएम पर कार्रवाई नहीं हो जाती है तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। बताया कि प्रमुख वन संरक्षक, प्रमुख सचिव व प्रमुख वन संरक्षक को संघ ने पत्र भेजकर समस्या के  निस्तारण की मांग की गई है। उपाध्यक्ष रामकुमार ने कहा कि  निर्णय किया गया था कि कार्रवाई न होने पर कर्मचारी छह फरवरी को अपने शस्त्र जमा कर देंगे और  इस्तीफा भी देंगे लेकिन वनरक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष रामप्रसाद की राय थी कि दो-तीन दिन और इंतजार कर लिया जाए, इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं होती है तो शस्त्र, हाथी, राजकीय वाहन जमा कर दिए जाएं और जरूरत पड़े तो सामूहिक इस्तीफा भी दे दिया जाए। इधर, शनिवार को भी दुधवा में पर्यटन ठप रहा।
विज्ञापन

दुधवा कर्मियों के आंदोलन को गति देने के लिए फेडरेशन पदाधिकारियों ने वन निगम के कर्मचारी संगठन को भी पत्र लिखा है। फेडरेशन पदाधिकारियों के मुताबिक वे आंदोलन में शामिल होंगे। 
विज्ञापन

डीडी के कर्मियों को मनाने के प्रयास विपफल
डीडी पीपी सिंह कर्मियों को मनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं लेकिन कर्मी मानने को तैयार नहीं हैं। जिससे पर्यटन बहाल नहीं हो पा रहा है। डीडी कहते हैं कि वह पूरा प्रयास कर रहे हैं कि दुधवा नेशनल पार्क का पर्यटन शुरू हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैलानियों को करना पड़ रहा है मायूसी का सामना
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क में आंदोलन के चलते सैलानियों को रोज मायूसी का सामना करना पड़ रहा है। दूरदराज से आए सैलानियों ने प्रमुख वन संरक्षक को पत्र भेजकर स्थिति को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

दुधवा नेशनल पार्क में लखनऊ से सैलानियों का एक जत्था जंगल भ्रमण के लिए आया था, हड़ताल के चलते उनको वापस जाना पड़ा । इन सैलानियों ने ही प्रमुख वन संरक्षक को पत्र भेजा भेजा है।  शनिवार को ही दिल्ली से यहां आए सैलानी नवीन जैन, अजय जैन, गोविंद अग्रवाल, शालिनी, रेनू,  शोभित, पुष्पा ने बताया कि वह यहां पहली बार आए हैं। उन्हें कर्मियों से पता चला कि जंगल भ्रमण नहीं कराया जाएगा जिससे उनको मायूस होकर लौटना पड़ रहा है । बहराइच के जहीर खान ने कहा कि उनका परिवार और दोस्त यहां आने वाले थे। स्थिति देखने वह पहले आ गए। हालात देख कर उन्हें मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed