फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Emphasis on the expansion of the shooting range

शूटिंग रेंज के विस्तार पर जोर

Tue, 31 May 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 31 May 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on the expansion of the shooting range
बैठक - फोटो : अमर उजाला
जिला राइफल एसोसिएशन की बैठक में आय बढ़ाने पर हुई चर्चा
विज्ञापन

जिला राइफल एसोसिएशन की बैठक में डीएम आकाशदीप ने शूटिंग रेंज के विस्तार पर जोर दिया गया। इसके लिए आवश्यक भूमि क्रय करने के लिए शूटिंग रेंज से सटे हुए किसानों से वार्ता कर उनकी सहमति के आधार पर मूल्य तय करके प्राप्त किए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने शूटिंग की गतिविधियों को उच्चीकृत करने तथा जनपद के खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के मैच खेलने की सुविधा प्रदान करने के बारे में चर्चा की। 

डीएम कार्यालय में समीक्षा के दौरान शस्त्र अनुज्ञापियों से नवीनीकरण एवं वरासत के मामलों में टेस्ट फायरिंग के लिए पूर्व निर्धारित धनराशि 100 से बढ़ाकर 300 रुपये करने का सर्वसम्मति से निर्णय किया गया। शस्त्र लाइसेंस निर्गत करते समय पूर्व निर्धारित एनएससी धनराशि को बढ़ाकर रिवाल्वर, पिस्टल 15000, राइफल 10000 एवं बंदूक पर 7000 रुपये करने पर सर्वसम्मति से निर्णय किया गया। जनपदीय  पुलिस फोर्स को छोड़कर गैर जनपदीय पुलिस फोर्स एवं एसएसबी की शूटिंग रेंज पर फायरिंग करने के लिए 2000 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जिला राइफल एसोसिएशन में जमा करने के उपरांत फायरिंग की अनुमति प्रदान करने का निर्णय हुआ। शूटिंग रेंज पर जनसुविधाओं जैसे पुरुष एवं महिला शौचालय तथा पेयजल की सुविधा प्रदान करने के लिए बैठक में निर्णय लिए गए हैं। शूटिंग रेंज पर पूर्व निर्मित भवन की आवश्यक मरम्मत कराई जाएगी। बैठक मेें एडीएम एसपी सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सैमुअल पाल, अतिरिक्त अधिकारी शस्त्र रामप्रकाश, एसडीएम सदर आलोक कुमार वर्मा, सचिव सैयद आसिफ अली, संयुक्त सचिव जीएस सिंह, उपाध्यक्ष प्रीतइंदर सिंह, सुरेंद्र कुमार सिन्हा, प्रेमशंकर अग्रवाल, हरीश चौपड़ा, सीमाब अहमद, लोकेश गुप्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed