{"_id":"61916a3361aa204516037f58","slug":"elephants-trampled-sugarcane-and-banana-crops-by-entering-the-farm-lakhimpur-news-bly4660564121","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्म में घुसकर हाथियों ने रौंद डाली गन्ना और केले की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्म में घुसकर हाथियों ने रौंद डाली गन्ना और केले की फसल
विज्ञापन
elephent
- फोटो : amar ujala
फार्म पर बने घर को भी किया तहस नहस
निघासन। दुधवा टाइगर रिजर्व के दक्षिण निघासन रेंज स्थित बत्रा फार्म में शनिवार रात हाथियों का झुंड घुस गया। जंगली हाथियों ने फार्म पर लगी गन्ने और केले की फसल रौंद डाली। एक घर को भी तहसनहस कर दिया।
जंगल किनारे बसे गांवों में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार रात अचानक बत्रा फॉर्म पर जंगली हाथियों ने घुसकर कई बीघा जमीन पर लगे गन्ने की फसल को नष्ट कर दिया। सुशील कुमार बत्रा के केले के खेत को भी नुकसान पहुंचाया। फॉर्म पर बने एक घर को भी तहसनहस कर दिया। सुशील बत्रा ने बताया कि हाथी का उत्पात इन इलाकों में रूटीन घटना बन गई है।
जंगली हाथी भोजन की तलाश में खेतों में घुसकर फसल नष्ट कर देते हैं। ग्रामीण बताते हैं कि हाथी के डर से वे लोग रात को सो भी नहीं पा रहे हैं। लुधौरी रेंज के रेंजर राम मिलन ने बताया कि शनिवार रात इलाके में हाथी की खबर मिलते ही वनकर्मी मौके पर पहुंच गए थे। पीड़ितों को फसल के नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा।