ग्रामीणों के लाठी, डंडा, भाला लेकर घेरने पर बिदक गए हाथी
सार
इसे लेकर वन कर्मियों और किसानों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। डिप्टी रेंजर सुरेंद्र पाल गौतम, फॉरेस्टर जगदीश वर्मा, अभिषेक वर्मा आदि वनकर्मियों का कहना है कि बृहस्पतिवार की रात हाथियों का झुंड देवीपुर जंगल से वापस सहजनिया जंगल की ओर जा रहा था लेकिन सुंदरपुर, परवस्त नगर, कोरिगवा के ग्रामीणों ने उनका रास्ता रोक लिया। जबकि किसानों का कहना था कि 35 दिन रुके हाथियों ने उनकी करीब 37 एकड़ फसल बर्बाद कर डाली है।
विज्ञापन