{"_id":"5e12294f8ebc3e87c300c4d9","slug":"elephant-lakhimpur-news-bly3908594169","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथियों ने पांच एकड़ गेहूं की फसल रौंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथियों ने पांच एकड़ गेहूं की फसल रौंदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदनचौकी। दुधवा नेशनल पार्क के जंगल से निकले हाथियों ने थारू क्षेत्र के सूरमा गांव में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने किसानों की पांच एकड़ गेहूं की फसल को रौंदकर तहस-नहस कर दिया। खेतों की ओर पहुंचे किसानों ने मशाल जलाकर और ढोल आदि पीटकर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा।
दुधवा नेशनल पार्क के जंगल से आएदिन जंगली वन्यजीव निकलकर किसानों की फसलों को बरबाद करते हैं। सबसे ज्यादा नुकसान जंगली हाथियों के झुंड करते हैं। शनिवार की रात हाथियों के झुंड ने सूरमा गांव में किसानों की फसलों को बरबाद कर दिया। किसान भजनलाल पुत्र लालता की आठ बीघा, बंशी पुत्र लालता की चार बीघा, श्रीकेशन पुत्र ठग्गी की पांच बीघा, रामचंदर पुत्र पलटा की चार बीघा, हरी पुत्र पलटा की तीन बीघा, दुलारे पुत्र बहादुर की तीन बीघा गेहूं की फसल समेत लगभग पांच एकड़ गेहूं की फसल को तहस-नहस कर बरबाद कर दिया। भारी संख्या में ग्रामीण खेतों की ओर गए और कड़ी मशक्कत के बाद हाथियों के झुंड को जंगल की ओर खदेड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग को सूचना भी दी गई, लेकिन मौके पर कोई वनकर्मी नहीं पहुंचा। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने पार्क प्रशासन से फसल नुकसान का मुआवजा दिए जाने की मांग की है।