फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Elephant, horse, palanquin, Jai Kanhaiya Lal

हाथी, घोड़ा, पालकी, जय कन्हैया लाल की

Fri, 26 Aug 2016 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 26 Aug 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
Elephant, horse, palanquin, Jai Kanhaiya Lal
culture - फोटो : amar ujala
शंख, घंटा घड़ियाल की ध्वनि से गूंजे मंदिर, कृष्ण की बाल लीलाएं देख भाव विभोर हुए श्रद्धालु 
विज्ञापन

हाथी घोड़ा पालकी-जय कन्हैया लाल की जैसे गीतों और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति रस में पगे भजनों के बीच कृष्ण जन्मोत्सव पूरे जिले में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। बृहस्पतिवार रात 12 बजते ही मंदिर घंटा, घड़ियाल और शंख की ध्वनि से गूंज उठे। आधी रात को पूरा शहर बिजली की रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा रहा था। मंदिरों में बज रही घंटियों और घरों में आरती से पूरा वातावरण भक्ति रस से सराबोर हो था, लोग खुशी से झूम रहे थे। 
कृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर मुड़िया महंत ठाकुरद्वारा मंदिर, रामनवमी मंदिर, पुलिस लाइंस मंदिर और पावर हाउस नंबर एक पर बने मंदिरों में रात भर भीड़ रही। यहां सजी झांकियों पर रात भर रासलीला समेत भगवान श्रीकृष्ण के जीवन के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित लीलाओं का मंचन हुआ। राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने अपनी अभिनय प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया। रात दो बजे तक मंदिरों में झांकियों के दर्शन करने वालों का तांता लगा रहा। कृष्ण जन्म होते ही लड्डू गोपाल का पंचामृत से अभिषेक, शृंगार करने के बाद उन्हें पालने में विराजमान किया गया। श्रद्धालुओं ने आरती पूजन के बाद मौजूद लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया। 
विज्ञापन

खीरी टाउन के ठाकुरद्वारा पक्का तालाब स्थित राघवेंद्र सरकार और गोपेश्वर महादेव मंदिर को भव्यता के साथ सजाया गया। बालक-बालिकाओं ने कृष्ण और गोपी के रूप में अपनी प्रस्तुतियां दीं। शहर के नईबस्ती स्थित पावर हाउस नंबर एक पर अवर अभियंता मनोज पुष्कर समेत बिजली कर्मियों ने कार्यक्रम का आयोजन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

निघासन। रकेहटी गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूम-धाम से मनाई गई। इस दौरान मां मंजेश्वरी धाम के कलाकारों ने कई झांकियां प्रस्तुत की। निघासन में कस्बे के और सिंगाही में नैनीताल से आए गायक कलाकरों ने भगवान श्रीकृष्ण के गीतों का मंचन कर लोगों का मनमोह लिया। 
धौरहरा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर कोतवाली सहित मंदिरों में मनमोहक झांकियां सजीं। मंदिरों में देर रात तक भजन कीर्तन चलता रहा। हलवाई मंदिर, पटवारी मंदिर में कलाकारों ने मनमोहक झांकियों के साथ संगीतमय संकीर्तन से दर्शकों का मन मोह लिया। श्रीकृष्ण जन्म के बाद आनंदोत्सव हुआ। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
एलीट एकेडमी रमियाबेहड़ के गोल्डन फ्यूचर पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। एलीट एकेडमी के बच्चों नें स्कूल परिसर में वृंदावन की अनुभूति करा दी। राधा बनी स्कूल की छात्रा इजबेल ने अपने अभिनय से सबका मन मोह लिया।
पलियाकलां। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शहर के रामजानकी मंदिर में भव्य सजावट की गई। सजीव झांकियों के मंचन के साथ ही मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचीन हनुमान मठिया मंदिर पर श्री राधा-कृष्ण और सुदामा की सजीव झांकियां सजीं। पांडेय बाबा मंदिर, चीनी मिल मंदिर में छोटे-छोटे बच्चों ने श्री राधा-कृष्ण का रूप धारण कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मोहल्ला टेहरा शहरी में भी राधा-कृष्ण की झांकियां सजाईं गईं। रात में जमकर आतिशबाजी भी हुई।
मझगईं। यहां के शिव मंदिर और भगवंतनगर के दुर्गा माता मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर विधिविधान से हवन पूजन हुआ और रात 12 बजे कन्हैया के जन्म लेते ही कस्बा आतिशबाजी और जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
बेलरायां। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिरों में भजन कीर्तन हुए। चीनी मिल के शिवमंदिर, वनविभाग के संतोषी माता मंदिर, श्री भृत्यहरिनाथ शिव मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। 
ओयल। रामजानकी मंदिर, मां काली मंदिर, मेढक मंदिर सहित अनक मंदिरों में कृष्णजन्म के बाद शुरू हुए समारोह रात भर चले। 
मैलानी। राम जानकी मंदिर, मां वैष्णव देवी मंदिर, शिव मंदिरों को भव्यता से सजाया गया। थाने में भोजपुरी कलाकार रामपाल निषाद ने भजन पेश कर समां बांध दिया। राम जानकी मंदिर में श्री श्याम प्रभु खाटूवाले के भजन पेश किए गए। यहां सुंदर झांकियां सजाई गईं। 
मितौली। मितौली थाना परिसर में थाना प्रभारी रामकुमार यादव की देख-रेख में बरेली से आए कलाकारों ने झांकी और स्थानीय लोगों ने भजन कीर्तन पेश किया। इस मौके पर आयोजित भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। विधायक सुनील लाला भी मौजूद रहे। 
गोला गोकर्णनाथ। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर चीनी मिल के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में ग्रुप डायरेक्टर एके गुप्ता ने सप्तनीक लड्डू गोपाल को स्नान कराकर प्रसाद बांटा। बजाज पब्लिक स्कूल प्रांगण, पंजाबी कॉलोनी में श्रीराम मंदिर, श्रीकृष्णावाटिका, पुरुषोत्तम बालविद्या मंदिर, में श्रद्धालुओं ने भव्य झांकियां सजाईं और कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा की लीलाओं का मंचन किया।
ममरी। भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का सिलसिला दूसरे दिन जारी रहा। जहां रातभर भक्ति की गंगा बहती रही। एसओ हैदराबाद प्रमोद कुमार मिश्र के सौजन्य से थाने में श्रीराधा कृष्ण की झांकी सजाई गई। भजन गायिका प्रतिज्ञा शर्मा ने भजन सुनाए। महेशपुर, जमुनहां, सौंखिया, हरगोविंदपुर में भी भजनों का सिलसिला जारी रहा।

मोहम्मदी। जन्माष्टमी पर नगर के सभी मंदिरों में श्री राधा कृष्ण की मनोरम झांकियां सजाई गई वहीं कई जगहों पर भक्तिगीतों पर मंचन किया गया। अस्तल मंदिर, शिवाला मंदिर, हनुमान मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, रामजानकी मंदिर सहित तमाम मंदिरों में झांकियां सजाई गई। शिवाला मंदिर में पुजारी कृष्ण शरण अग्निहोत्री ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। इसी क्रम में दून पब्लिक सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल में भी बच्चों ने राधा कृष्ण की मनोरम झांकी सजाकर कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed