फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Electricity supply will be disrupted for three days from tomorrow

Lakhimpur Kheri News: कल से तीन दिन बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

Mon, 16 Oct 2023 11:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:14 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply will be disrupted for three days from tomorrow
लखीमपुर खीरी। विद्युत वितरण खंड- प्रथम के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि बिजली लाइनों के सुधार के लिए विभिन्न कार्य कराए जाने है। इसके लिए मंगलवार से बृहस्पतिवार तक सुबह 11 से शाम 4 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इस समयावधि में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

उपभोक्ता पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें, ताकि असुविधा न होने पाए। उन्होंने बताया की शटडाउन लिए जाने से 17 अक्तूबर को विद्युत उपकेंद्र गढ़ी के लखीमपुर, खीरी व छाउछ के तहत ऑफिसर्स कॉलोनी, सरदारनगर, दुर्गापुरवा, अवधी टोला, साईं टोला, हनिया टोला, नहर रोड, पटेल नगर की बिजली गुल रहेगी।
विज्ञापन

18 अक्तूबर को दुर्गापुरवा, बुखारी टोला, तबेला, खीरी की लखीमपुर रोड मुल्लू मिल, सरदारनगर कॉलोनी, निकट ज्ञानस्थलीय एकेडमी व रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने के मोहल्लों में आपूर्ति बाधित रहेगी। 19 अक्तूबर को महराज नगरसैघरी, कांति सिंह बाग से सब्जी मंडी तक, हानिया टोला, रौजाटोला, जोशी टोला, सब्जी मण्डी, शिवकालोनी, नहर रोड गोमतीनगर मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed