फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Electricity of 200 villages falling for more than 20 hours due to wire break

तार टूटने से 20 घंटे से ज्यादा गुल रही 200 गांव की बिजली

Fri, 17 Jun 2022 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Electricity of 200 villages falling for more than 20 hours due to wire break
मथुरानगर में सुलह-समझौता करते ग्रामीण और बिजली कर्मी।
ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, एचटी लाइन ऊंची करने पर बनी सहमति
विज्ञापन

बुधवार की शाम टूटा था तार, एक ग्रामीण के घर में लग गई थी आग
बांकेगंज। मथुरा नगर में एचटी लाइन का तार टूटकर मकानों पर गिरने के बाद बिजली सप्लाई बृहस्पतिवार को भी बहाल नहीं हो पाई। बुधवार की रात तार जोड़ने पहुंचे बिजली वालों की ग्रामीणों से नोंकझोंक भी हुई तो वह लौट गए। बृहस्पतिवार को तार ऊंचा किए जाने के आश्वासन पर ग्रामीण मान गए। इस दौरान करीब 20 घंटे से अधिक 200 गांवों की बिजली सप्लाई बाधित रही।
गोला से बांकेगंज आई 33 केवी एचटी बिजली लाइन का तार बुधवार शाम सात बजे मथुरा नगर गांव के रिहायशी इलाके में टूटकर गिर गया। बिजली करंट प्रवाहित रहने के कारण ग्रामीण मस्तान के मकान में आग भी लग गई थी। इसके अलावा शकील, आरिफ, इमरान और नादिर के मकानों पर भी तार टूटकर गिरा, पर वहां कोई हानि नहीं हुई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के सूचना देने पर एचटी लाइन की सप्लाई काटी गई। इसके चलते बांकेगंज बिजली उपकेंद्र से संबद्ध कोठीपुर, संसारपुर, नौवाखेड़ा, नयागांव, दौलतपुर, स्टेशनपुरवा, अमीन नगर, कुकरा, ग्रंट नंबर 3, प्रतापपुर, जटपुरा, नगरिया, महुरेना समेत 200 गांवों में 20 घंटे से ज्यादा बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली कर्मी रात में तार जोड़ने के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने अपना विरोध जताते हुए कहा कि लाइन दूसरी जगह शिफ्ट करो, अन्यथा तार नहीं जोड़ने देंगे। इस पर बिजली वाले लौट गए और रात में तार नहीं जोड़ा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह बिजली विभाग के एसडीओ एम मनोश, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू और ग्रामीणों के बीच चली कई दौर की वार्ता के बाद दोपहर करीब दो बजे तार जोड़ने का काम शुरू हुआ है। बिजली कर्मियों ने ग्रामीणों को लिखित आश्वासन दिया है कि पोल पर एंगल लगाकर तार ऊंचे किए जाएंगे। इस पर ग्रामीणों ने तार जोड़ने दिया।

बिजली विभाग के एसडीओ ने बताया कि बुधवार शाम मथुरानगर गांव में बिजली लाइन का तार टूटने से एक घर में आग लग गई थी। इससे ग्रामीणों में रोष था। ग्रामीणों ने बिजली का तार भी नहीं जोड़ने दिया था। हालांकि अब उन्हें लाइन ऊंची करने का आश्वासन देकर राजी कर लिया गया है। बांकेगंज क्षेत्र की जल्द ही आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed