फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Electricity

अच्छी खबर: छाउछ उपकेंद्र की बढ़ेगी क्षमता

Thu, 19 Nov 2020 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Electricity
लखीमपुर खीरी। शहरवासियों को लो-वोल्टेज और विद्युत ट्रिपिंग की समस्या से जल्द छुटकारा मिल जाएगा। यह दावा पॉवर कारपोरेशन के अधिकारियों का है, क्योंकि छाउछ बिजलीघर की क्षमता वृद्धि करने की तैयारी पूरी हो गई है। इसमें उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर (परिवर्तक) लगाया जाएगा, जिसके लिए 63 एमवीए का ट्रांसफार्मर मंगाया गया है, जिसे 40 एमवीए ट्रांसफार्मर को हटाकर लगाया जाएगा। इससे 63 एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मर लगने से कुल क्षमता 126 एमवीए हो जाएगी। इसके अलावा ओयल में नया विद्युत उपकेंद्र फरवरी 2021 में चालू होने से भी छाउछ बिजलीघर का लोड कम हो जाएगा।
विज्ञापन

132 केवीए उपकेंद्र छाउछ पर वर्तमान में 63 एमवीए और 40 एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं, जिससे अभी कुल क्षमता 103 एमवीए है। इससे शहर के सात फीडरों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के 10 फीडरों को बिजली सप्लाई की जाती है। ठंडक में बिजली की खपत कम रहने से लो-वोल्टेज/ट्रिपिंग की समस्या नहीं होती, लेकिन गर्मियों में खपत का लोड काफी बढ़ जाने से लो-वोल्टेज/ट्रिपिंग के साथ ही ब्रेकडाउन और लाइनों में फॉल्ट की समस्या बड़े पैमाने पर होती थी। लिहाजा पॉवर कारपोरेशन इस समस्या को दूर करने के लिए क्षमता वृद्धि पर काम कर रहा है। इसके लिए छाउछ उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाने के साथ ही ओयल और गोला में नए उपकेंद्र बनाए जा रहे हैं, जिनके लिए खिंची हाईटेंशन लाइन को चार्ज किया जा चुका है। फरवरी 2021 में ओयल विद्युत उपकेंद्र के चालू होने की संभावना है, जिसके बाद छाउछ बिजलीघर का काफी लोड कम हो जाएगा।
विज्ञापन

विद्युत पारेषण खंड के अधिशासी अभियंता रामानंद ने बताया कि 40 एमवीए ट्रांसफार्मर को हटाकर 63 एमवीए ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा, जिससे छाउछ उपकेंद्र की कुल क्षमता 126 एमवीए हो जाएगी। इसके लिए 20 से 24 नवंबर 2020 तक सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान 63 एमवीए टांसफार्मर से शहर की सप्लाई बहाल रखी जाएगी, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के 10 फीडरों की सप्लाई आंशिक रूप से बाधित हो सकती है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों को ज्यादा प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा, क्योंकि बेहजम उपकेंद्र को नेरी उपकेंद्र से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि छाउछ से हटाए जा रहे 40 एमवीए ट्रांसफार्मर को ओयल उपकेंद्र पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed