फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Electricity is running for many hours, people are tired of the sultry heat

कई घंटे गुल रही बिजली, उमस भरी गर्मी से बिलबिलाए लोग

Fri, 23 Jul 2021 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Electricity is running for many hours, people are tired of the sultry heat
ग्रामीण क्षेत्र में भी रोस्टर के अलावा चार से छह घंटे अतिरिक्त बिजली रही गुल
विज्ञापन

शाहजहांपुर पावर प्लांट में खराबी से की गई थी रोस्टिंग, दोपहर बाद सप्लाई हुई बहाल
लखीमपुर खीरी। चार दिन तक लगातार हुई बारिश के बाद उमस भरी गर्मी में बिजली एक बार फिर दगा दे गई। शुक्रवार को शहर में कहीं एक घंटा तो कहीं तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे लोग भीषण गर्मी में बिलबिला उठे। ग्रामीण क्षेत्र में तो बिजली कटौती के रोस्टर के अलावा चार से छह घंटे अतिरिक्त बिजली गायब रहने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
चार दिन से लगातार बारिश होने से उन दिनों में मौसम ठीक रहा। शुक्रवार को मौसम साफ हुआ और तेज धूप निकलने से उमस भरी गर्मी बढ़ गई। इस भीषण गर्मी में कई घंटों के लिए पूरे जिले की बिजली ठप हो गई। शहर में तो दो तीन घंटे ही बिजली गायब रही, जबकि ग्रामीण इलाके में भारी बिजली कटौती हुई। ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली आपूर्ति दिए जाने के निर्देश हैं। छह घंटे की इस कटौती के अलावा चार से छह घंटे अतिरिक्त बिजली कटौती से लोग बिलबिला उठे। सुबह बिजली गायब रहने से लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लखीमपुर शहर में कुछ इलाके में एक घंटा तो कुछ क्षेत्रों में दो से तीन घंटे तक बिजली गायब रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। उमस भरी गर्मी में लोगों का घरों और दफ्तरों में बैठना मुश्किल हो गया। कुछ जगहों पर सुबह से बिजली गायब थी जिसके कारण समरसेबल और मोटर आदि नहीं चल सके इससे पीने के पानी तक की समस्या हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ सिटी अनुराग शर्मा ने बताया कि तकनीकी दिक्कतों के कारण लखीमपुर शहर में एक घंटे की रोस्टिंग की गई थी। कुछ जगहों पर अन्य तकनीकी दिक्कतें थीं, लेकिन जल्दी ही बिजली आपूर्ति सामान्य हो गई।

जिले के गोला गोकर्णनाथ, मोहम्मदी, पलिया, धौरहरा में चार से पांच घंटे तक बिजली गायब रही। बांकेगंज कस्बे में लगातार चार घंटे तक बिजली गायब रही। इस दौरान लोग भीषण गर्मी से परेशान रहे। लोगों का कहना है चार दिन की बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति ठीक ठाक रही लेकिन बारिश बंद होते ही बिजली आपूर्ति फिर से गड़बड़ा गई है। अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन रामानंद चौहान ने बताया शाहजहांपुर पावर प्लांट में आई तकनीकी खराबी से खीरी जिला समेत कई जिलो में बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। दोपहर बाद बिजली आपूर्ति सामान्य हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed