फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Electricity failed for five and a half hours, people also craved for water

Lakhimpur Kheri News: साढ़े पांच घंटे गुल रही बिजली, पानी को भी तरसे लोग

Sun, 05 Jan 2025 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Electricity failed for five and a half hours, people also craved for water
लखीमपुर खीरी। शहर व आसपास ग्रामीण इलाके में रविवार साढ़े पांच घंटे से अधिक सप्लाई बाधित रही। साढ़े पांच घंटे बत्ती गुल होने से उपभोक्ताओं को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग पानी को भी तरस गए। बिजली न मिलने से पूरे बाजार का कारोबार ठप रहा। अधिकांश उपभोक्ताओं को बिजली कटौती की जानकारी न होने से उनमें गुस्सा भी देखने को मिला।
विज्ञापन

लखीमपुर डिविजन में 33केवी मेन बस बार कंडक्टर के प्रतिस्थापन के लिए रविवार सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे तक बिजली का रोस्टर जारी किया गया था। रोस्टर के अनुसार ठीक सुबह 10 बजे पूरे शहर की बत्ती गुल हो गई। अधिकांश उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी नहीं थी। सोचा थोड़ी देर में बत्ती आ जाएगी, लेकिन धीरे-धीरे घंटों बीत गए।
विज्ञापन

गुस्साए लोग बिजली दफ्तर पहुंचे, तब पता चला कि रविवार को कटौती है। बिजली कर्मचारियों ने बताया कि बिजली कटौती की सूचना सोशल मीडिया पर जारी की गई थी। रविवार को साढ़े पांच घंटे से अधिक बत्ती गुल होने से शहर की रौनक की फीकी रही। कुछ जगह इन्वर्टर से थोड़ी देर काम चला, लेकिन बाद में वह भी ठप हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
कारखानों-दुकानों का प्रभावित रहा काम
रविवार को साढ़े पांच घंटे बिजली न मिलने से बिजली से चलने वाले सभी कारखानों का कार्य प्रभावित रहा। आटा चक्की, स्पेलर, धुलाई सेंटर, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि तमाम प्रकार के कारोबारियों का काम प्रभावित रहा। पूरे दिन लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। जब साढ़े तीन बजे बिजली आई तो लोगों ने राहत की सांस ली।

--------------
30 मिनट देरी से आई बिजली
बिजली विभाग का कटौती रोस्टर पांच घंटे का था, लेकिन साढ़े पांच घंटे की कटौती की गई। सुबह 10 से तीन बजे तक कटौती रोस्टर था, लेकिन साढ़े तीन बजे के बाद बिजली आ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed