{"_id":"64384f45a203b8b134046f54","slug":"electricity-did-not-come-in-magalganj-for-32-hours-people-yearn-for-water-drop-by-drop-lakhimpur-news-c-4-1-125400-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मैगलगंज में 32 घंटे नहीं आई बिजली, बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मैगलगंज में 32 घंटे नहीं आई बिजली, बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग
विज्ञापन
मैगलगंज। गर्मी शुरू होते हैं बिजली कटौती भी शुरू हो गई है। औरंगाबाद फीडर से दी जाने वाली इछनापुर क्षेत्र की सप्लाई 32 घंटे से बंद है। बिजली कर्मचारियों की घोर लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है।
बुधवार की शाम से क्षेत्र ढखौरा, निजामपुर, सेमराघाट, चपरतला, अलियापुर, अब्बासपुर, सहित कई गांवों में बिजली न आने के कारण लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। क्षेत्र में तैयार खड़ी गेहूं की फसल को देखते हुए पूरे दिन बिजली सप्लाई बंद रहती है। इसके बाद शाम को ही सप्लाई दी जाती है। 32 घंटे तक क्षेत्र में बिजली खराब रहने से लोगों के मोबाइल और ऑटो रिक्शा डिस्चार्ज हो गए हैं।
फोन बंद होने से लोगों का संपर्क कट गया। इसके अलावा लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत पानी के लिए हुई। इस बाबत अधीक्षण अभियंता मुकेश वर्मा ने बताया कि पांच घंटे से ज्यादा लाइन खराब नहीं रह सकती। 32 घंटा काफी लंबा समय है, जांच कराई जाएगी। दोषी संविदा कर्मियों का मानदेय काटा जाएगा। संवाद