फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Electricity corporation is unable to stop power cuts, consumers are troubled

Lakhimpur Kheri News: कटौती का करंट नहीं रोक पा रहा विद्युत निगम, उपभोक्ता परेशान

Sat, 31 May 2025 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 31 May 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Electricity corporation is unable to stop power cuts, consumers are troubled
ट्रांसफार्मर सही करते विद्युत कर्मचारी।संवाद
लखीमपुर खीरी। भीषण गर्मी के बीच कटौती का करंट रोक पाने में विद्युत निगम फेल है। ऐसे में शहर से लेकर गांवों तक उपभोक्ता परेशान हैं। कभी रोस्टर के नाम पर कटौती की जा रही है तो कभी फाॅल्ट का हवाला देकर घंटों तक आपूर्ति ठप की जा रही है।
विज्ञापन

छाउछ उपकेंद्र के शिव कॉलोनी के पास शनिवार सुबह कई घंटों तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। दोपहर बाद पिपरिया क्षेत्र की बिजली काट दी गई। नई बस्ती उपकेंद्र के पवन गर्ग क्षेत्र की आपूर्ति बाधित रही। राजापुर मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के चलते बिजली खंभों को हटाया जा रहा है। इससे शनिवार को इस क्षेत्र की आपूर्ति दो घंटे तक बाधित रही।
विज्ञापन

गढ़ी उपकेंद्र के हरियाली, फीडर नंबर सात में आपूर्ति ठप रही। पलिया बस अड्डे के पास एक फेस आने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शास्त्री नगर, आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पास बिजली समस्या रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
भीषण गर्मी में फिर बिजली कटौती का रोस्टर जारी
एक रोस्टर खत्म नहीं हो पाता, उससे पहले दूसरा जारी कर दिया जाता है। भीषण गर्मी में एक बार फिर से विभाग ने चार घंटे बिजली कटौती का नया रोस्टर जारी किया है। गढ़ी उपकेंद्र के लगभग सभी फीडरों की कटौती रोस्टर दो से आठ जून तक का जारी किया गया है। दो जून को फीडर नंबर सात के मोहल्ला संकटा देवी चौराहा, तीन को फीडर नंबर छह के सैधरी बाई पास निघासन रोड, चार को फीडर नंबर दो की चिकवा मंडी निघासन रोड, पांच को फीडर नंबर छह के दुर्बल आश्रम निघासन रोड, छह को फीडर छह को सैधरी बाई पास, सात को फीडर नंबर पांच के बालूडिहा महेवागंज और आठ को फीडर नंबर छह के बाबूराम सर्राफ नगर की आपूर्ति सुबह पांच से नौ बजे तक बाधित रहेगी।
-------------
बम्हनपुर मार्केट में फुंका ट्रांसफाॅर्मर, व्यापारियों को हुई समस्या

निघासन। बम्हनपुर मार्केट में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाजार में लगा ट्रांसफाॅर्मर अचानक फुंक गया। इसके बाद आधे गांव और प्रमुख बाजार अंधेरे में डूब गया। बिजली गुल होने से स्थानीय व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आम जनजीवन भी प्रभावित रहा। उपभोक्ताओं ने इसकी जानकारी अवर अभियंता सुभाष कश्यप को दी तो वह मौके पहुंचे और नया ट्रांसफाॅर्मर मंगवाकर स्थापित कराया।

कुछ घंटों में आपूर्ति बहाल होने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। व्यापारी प्रमोद मौर्या, हरभजन सिंह, ओमकार लोधी और हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि जेई सुभाष कश्यप का काम काफी अच्छा है। जब से उन्होंने कार्यभार संभालना तब से व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed