फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Electricity contract workers demonstrated

Lakhimpur Kheri News: विद्युत संविदा कर्मचारियों किया प्रदर्शन

Fri, 26 Dec 2025 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 26 Dec 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Electricity contract workers demonstrated
मितौली डिवीजन पर विरोध प्रदर्शन करते हुए ​विद्युत संविदा कर्मी। स्रोत : संगठन
लखीमपुर खीरी। विद्युत संविदा कर्मचारी शुक्रवार शाम चार बजे अपने-अपने डिवीजन कार्यालय पर एकत्र हुए। उन्होंने विरोध प्रदर्शन कर पाॅवर कॉरपोरेशन प्रबंधन के 29 नवंबर-2025 के समझौता पत्र की कार्यवृत्त की प्रति का दहन किया। कर्मचारियों ने आगे भी विरोध प्रदर्शन करने की रणनीति तैयार की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पाॅवर काॅरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री अमित कुमार मिश्र ने बताया कि आउटसोर्स कर्मचारियों की छंटनी करने, वेतन 18 हजार निर्धारित न करने, हटाए गए कर्मियों को वापस न लेने, घायलों का कैशलेस इलाज न कराने, 55 वर्ष के अनुभवी कर्मचारियों को हटाने, ईपीएफ केवाईसी न कराने, मीटर रीडरों का हटाने आदि तमाम बिंदुओं का विरोध किया गया। इस दौरान निदेशक (कार्मिक प्रबंधन एवं प्रशासन) अध्यक्षता में 29 नवंबर को संगठन पदाधिकारियों के बीच वार्ता हुई। इसमें हटाए गए कर्मचारियों को वापसी करने सहित कई मांगों पर सहमति बनी, लेकिन काॅर्पोरेशन प्रबंधक ने समझौता के अनुरूप कार्यवृत्त जारी नहीं की।
विज्ञापन

शुक्रवार को मितौली सहित पांच डिवीजन कार्यालय पर विरोध जताया गया। अब 29 को अधीक्षण अभियंता कार्यालय विरोध-प्रदर्शन करेंगे। पांच जनवरी, 2026 को मुख्य अभियंता, आठ जनवरी को विद्युत उपकेंद्रों विरोध-प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद 12 जनवरी को ऊर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के आवास पर मिलने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed