फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Electricity consumption increased by about .07 MU on Diwali

दिवाली पर करीब .07 एमयू बिजली खपत बढ़ी

Sat, 06 Nov 2021 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Electricity consumption increased by about .07 MU on Diwali
घरों में की गई सजावट। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
दीपावली की रात पूरा शहर था बिजली से जगमग
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। दिवाली के दिन पूरा शहर रात भर बिजली की रोशनी से जगमग रहा। लोगों ने मिट्टी के दीयों से घर को रोशन करने के साथ साथ बिजली की रंग बिरंगी झालरों से भी घर को सजाया हुआ था। इसके चलते दिवाली पर बिजली की खपत में करीब .07 एमयू (मिलियन यूनिट) का इजाफा हुआ है।
धनतेरस को ही लोगों ने अपने घरों की सजावट कर ली थी। यह सजावट भइया दूज तक रहेगी, लेकिन दिवाली के दिन जिस तरह शहर रोशनी से नहाया वह छठा देखते ही बन रही थी। दिवाली पर शहर और गांव रात भर रोशनी से जगमग रहें इसके लिए बिजली विभाग कई दिनों से तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन

दिवाली पर बिजली की खपत में बढ़ोतरी जरूर हुई, लेकिन शहर में ओवरलोडिंग की समस्या के चलते तकनीकी दिक्कतें न के बराबर हुईं। इस दिवाली शहर में ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों को भी 24 घंटे बिजली आपूर्ति की गई। दिवाली पर बिजली आपूर्ति निर्बाध मिले इसके लिए सभी विद्युत उपकेंद्रों को पहले ही अलर्ट कर दिया गया था। कहीं तकनीकी दिक्कत न आने से बिजली स्टाफ ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के एसडीओ सिटी अनुराग शर्मा ने बताया कि लखीमपुर शहर में आम दिनों में 24 एमयू बिजली की प्रतिमाह की खपत होती है। इस तरह रोज करीब .73 एमयू बिजली खर्च होती है। अनुमान है कि दिवाली के दिन करीब .80 एमयू बिजली खर्च हुई है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस बार दिवाली के दिन शहर में कहीं कोई तकनीकी दिक्कत नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed