फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Electricity and inflation Congress demonstrated

बिजली और महंगाई को  लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

Mon, 06 Jun 2016 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 06 Jun 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
Electricity and inflation Congress demonstrated
बिजली - फोटो : अमर उजाला
धरना दिया, डीएम को ज्ञापन, केंद्र सरकार का पुतला फूंका 
विज्ञापन

अघोषित बिजली कटौती और दिनों दिन बढ़ती महंगाई की समस्या को लेकर लखीमपुर युवा कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका। बाद में अपनी मांगों का एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। इससे पहले युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विलोबी मैदान पर धरना दिया। धरने की अध्यक्षता देवेंद्र कुमार दीक्षित ने की। धरने में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव नकुल सक्सेना और लखीमपुर लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष विपुल गुप्ता मौजूद रहे। 
धरना सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव नकुल सक्सेना ने कहा कि आज देश महंगाई की मार से त्रस्त है और मोदी सरकार अपने कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर जश्न मना रही है। विपुल गुप्ता ने कहा कि देश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। आए दिन चोरी, डकैती, बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। प्रशासन मूकदर्शक बना देख रहा है। युवा अध्यक्ष देंवेंद्र कुमार दीक्षित ने कहा कि जिले में हो रही अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त है। जिला प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। लगातार बढ़ती महंगाई से आज लोगों को घर का खर्च चलाने में भी दिक्कत आ रही है। उन्होंने चेेतावनी दी कि यदि बिजली व्यवस्था तत्काल दुरुस्त न हुई तो युवा कांग्रेस सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेगी। 
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन में मोहम्मद कामिल, रोहित राठौर, पवन अवस्थी, महताब आलम, मिथलेश सिंह, लुकमान अली, प्रियांशु शुक्ला, हरिपाल सिंह, संजय गोस्वामी, नीरज वाजपेयी, राहुल वर्मा, उमंग तिवारी, शोभित मिश्र, अंकित कुमार, मोहित कुमार, रोशन लाल रस्तोगी, धमेंद्र वर्मा, बलराम गुप्ता, शाबान अहमद, बदलू राम, कमलेश कुमार, राम सागर, कमलेश कुमार, मैनुद्दीन, रवि गोस्वामी, अरुण कुमार, भूपेंद्र कुमार आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed