फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Electric wire fell on the fence, young man died of electrocution

Lakhimpur Kheri News: बाड़ पर टूटकर गिरा बिजली का तार, करंट से युवक की मौत

Fri, 18 Aug 2023 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Electric wire fell on the fence, young man died of electrocution
मृतक आशीष सिंह का फाइल फोटो
बिजुआ। खेत में लगी बाड़ पर बिजली का तार टूटकर गिरने से गांव बस्तौली निवासी एक युवक की बृहस्पतिवार को करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

22 वर्षीय आशीष सिंह पुत्र दिलीप सिंह तीन अन्य साथियों के साथ बृहस्पतिवार को कस्बा तिराहे के समीप स्थित खेत में घास काटने के लिए गया था। घास काटने के बाद सभी लोग घर लौटने लगे। अंत में खेत से निकल रहा आशीष वहां लगी कटीले तारों की बाड़ में चिपक कर छटपटाने लगा। साथियों ने लाठी की मदद से आशीष को तार से अलग किया और बाइक से लेकर सीएचसी बिजुआ पहुंचे। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना लगते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निराला तिवारी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

जांच में पता चला कि पशुओं से सुरक्षा के लिए खेत मालिक ने चारों तरफ कटीले तार की बाड़ लगाई थी, जिस पर खेत से निकली से हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। बिजली सप्लाई चालू रहने के कारण आशीष करंट की चपेट में आकर मौत का शिकार हो गया।
विज्ञापन


घटना के बाबत विभागीय अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। उच्चाधिकारियों का जो भी आदेश मिलेगा, उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
-रविशंकर, जेई विद्यु़त

मामला बिजली विभाग का है। इस प्रकरण में बिजली विभाग या फिर मृतक के घरवाले यदि तहरीर देते हैं, तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
निराला तिवारी, थाना प्रभारी भीरा

मृतक आशीष सिंह का फाइल फोटो

मृतक आशीष सिंह का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed