फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Electric trains will run between Sitapur-Mailani soon

सीतापुर-मैलानी के बीच जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें

Thu, 03 Sep 2020 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
Electric trains will run between Sitapur-Mailani soon
लखीमपुर खीरी प्लेटफार्म पर पोल लगाने के लिए चल रहा कार्य। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। ऐशबाग सीतापुर के बाद अब मैलानी तक इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलेंगी। इसके लिए रेलवे लाइन के विद्युतीकरण का काम भी शुरू हो गया है। सीतापुर-मैलानी के बीच पहले लखीमपुर तक और उसके बाद मैलानी के बीच ट्रेनें दौड़ेंगी। 500 मीटर लंबे रेलवे प्लेटफार्म पर करीब 25 खंभे लगेंगे।
विज्ञापन

ऐशबाग मैलानी का आमान परिवर्तन कराने के बाद रेलवे ने इस ट्रैक का विद्युतीकरण कराने की शुरुआत कर दी है। पहले चरण में ऐशबाग-सीतापुर के बीच काम पूरा हो चुका है और अब सीतापुर-लखीमपुर के बीच बिजली के खंभे लगाने का काम अंतिम दौर में हैं। कार्यदायी संस्था कल्पतरू पावर ट्रांसमिशन के लोग प्लेटफार्म पर विद्युत पोल लगाने के लिए फाउंडेशन तैयार करवा रहे हैं। बुधवार को फाउंडेेशन तैयार करने से लेकर स्टेशन पर गड्ढे खोदने का काम तेजी से होता रहा। कार्यदायी संस्था के लोगों का कहना है कि अक्तूबर-2020 तक काम पूरा करना है। इलेक्ट्रिक ट्रेनेेें कब चलेंगी, इस संबंध में रेलवे अधिकारी ही बता सकते हैं।
विज्ञापन

मार्च-21 के बाद दौड़ने की है उम्मीद
कार्यदायी संस्था के लोग बताते हैं मार्च- 2021 के बाद कभी भी इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ सकती हैं, क्योंकि रेलवे लाइन के विद्युतीकरण का काम अक्तूबर तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद रेलवे अधिकारियों और रेल संरक्षा आयुक्त का निरीक्षण होगा, जिसके बाद ट्रेन संचालन शुरू होगा। हालांकि यदि सब कुछ ठीकठाक रहा तो मार्च या फिर इसके एक दो माह बाद ऐशबाग-लखीमपुर के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी शिफ्ट में होगा मैलानी लखीमपुर का विद्युतीकरण
सीतापुर लखीमपुर के बीच विद्युतीकरण का काम पूरा होने के बाद लखीमपुर मैलानी के बीच काम शुरू होगा। रेलवे के लोगों की यदि माने तो लखीमपुर मैलानी के बीच जनवरी-2021 में काम शुरू हो जाएगा। ट्रेनें वर्ष- 2022 में ही चल पाएंगी, क्योंकि गोला मैलानी के बीच जंगल ज्यादा है। ऐसे में रेल लाइन का विद्युतीकरण करने में भी दिक्कत आएगी।
सीतापुर से लखीमपुर दूरी- 45 किलोमीटर
सीतापुर लखीमपुर के बीच लगे विद्युत पोल- करीब 1200
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed