{"_id":"583c6b354f1c1b051cde548d","slug":"electoral-commissioner-vetting-program-to-be-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुक्त ने जानी मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की जमीनी हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुक्त ने जानी मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की जमीनी हकीकत
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 28 Nov 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफसरों की ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश, गोला भी गए
मंडलायुक्त भुवनेश कुमार सोमवार को अपने औचक भ्रमण पर जिले में पहुंचे। उन्होंने डीएम के शिविर कार्यालय में निर्वाचन कार्यों से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की जमीनी हकीकत जानने के लिए उन्होंने गोला तहसील पहुंचकर मतदाता पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों का उचित रखरखाव करने को कहा।
कमिश्नर ने बैठक में मौजूद अधिकारियों से कहा कि मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत प्रतिशत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि अभी भी सुधार करने का समय है। समीक्षा के दौरान कमिश्नर ने सभी एसडीएम से पूछा कि उन्होंने किन किन गांवों में जाकर भ्रमण किया और किन किन बिंदुओं का विशेष रूप से निरीक्षण किया है। उन्होंने प्रत्येक विधानसभा में 20-20 ऐसे मतदेय स्थलों की जानकारी ली, जहां पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान फार्म 6 एवं फार्म 7 ज्यादा संख्या में प्राप्त हुए हों। उन्होंने ईरर डिटेक्शन साफ्टवेयर (ईडीएस) के संचालन के बारे में गहनता पूर्वक जानकारी हासिल की।
बैठक में डीएम आकाशदीप एसपी मनोज कुमार झा, सीडीओ अमित बसंल, एडीएम उमेश नारायण पांडेय, ज्वांइट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर सैमुअल पाल एन, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, एसडीएम धनश्याम त्रिपाठी, शादाब असलम, रामप्रकाश, मंशाराम वर्मा, नागेंद्र कुमार, आलोक कुमार वर्मा, इंद्राकांत द्विवेदी, सहायक निर्वाचन अधिकारी नंदराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने किया मतदाता सूचियों का निरीक्षण
गोला गोकर्णनाथ। मंडलायुक्त भुवनेश कुमार ने सोमवार को तहसील में मतदाता सूचियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कमियां पाए जाने पर अधिकारियों से नाराजगी जाहिर की और जल्दी ही कमियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। तहसील में आयुक्त ने मतदाता सूची से संबंधित दस्तावेज मांगे तो पूरा तहसील अमला प्रपत्र ढूंढने में लग गया। देरी होते देख उन्होंने अधिकारियों की जमकर क्लास ली। निरीक्षण में तमाम अनियमितताओं और हीला हवाली पर असंतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों से नाराजगी व्यक्त की। मंडलायुक्त तहसील पहुंचे और शिकायतकर्ताओं से बातचीत कर एसडीएम से समय अवधि में समाधान कराए जाने के कड़े निर्देश भी दिए। इसके बाद नामांकन नामावलियों का निरीक्षण किया। जिसमें जमा मतदाता आवेदन पत्रों पर अधिकारियों के हस्ताक्षर नहीं मिले। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने अधिकारियों से फार्म नंबर दस तलब किए। जिस पर काफी देर तक खोजबीन के बाद भी फार्म न मिलने पर उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए सभी फाइलों में फार्म नंबर दस मौजूद रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम एके पांडे, एसडीएम घनश्याम त्रिपाठी, तहसीलदार राजेशचंद्र पाल, नायब तहसीलदार रामदेव निषाद सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
फाइलों का कमरा भूले अधिकारी
गोला गोकर्णनाथ। आयुक्त के निरीक्षण में उनके सख्त तेवर देखकर तहसील अधिकारी हड़बड़ा गए। वह मतदाता आवेदन पत्र संभालने लगे। हड़बड़ाहट में फाइलों का कमरा तक भूल गए।