{"_id":"66fdb60cf553778503071814","slug":"elections-on-60-seats-today-fate-of-151-candidates-will-be-decided-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-130328-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 60 सीटों पर चुनाव आज, 151 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 60 सीटों पर चुनाव आज, 151 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया सहकारी गन्ना विकास समिति के डेलीगेट का चुनाव तीन अक्टूबर को होगा। इसमें मतदान सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगा और इसके बाद मतगणना कर विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। पलिया में 60 सीटों पर चुनाव होना है।
बुधवार को पलिया गन्ना समिति में सुबह से ही तैयारियों को पूरा करने का कार्य चलता रहा। सुबह से ही टेंट लगाने के साथ ही बूथों का बनवाने का कार्य अधिकारी करते रहे। पलिया गन्ना समिति के तहत 60 डेलीगेट का चुनाव होना है और इसमें 151 प्रत्याशी मैदान में हैं। करीब 20 हजार से अधिक की आबादी को इस चुनाव में वोट करना है। वोटिंग का समय सुबह आठ बजे से शाम चार बजे निर्धारित किया गया है।
एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने बुधवार को भी समिति परिसर में पहुंचकर बूथों को बेहतर ढंग व व्यवस्थित तरीके से बनाने के निर्देश दिए और जगह के हिसाब से प्रत्येक ग्रामवार बूथ बनाने के निर्देश दिए। समिति के सचिव देवेंद्र कुमार ने बताया कि चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर लीं गई हैं।
विज्ञापन
सुबह आठ बजे से मतदान का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। बाकी 60 सीटों पर चुनाव होना है, ऐसे में व्यवस्थाएं मुकम्मल की गईं हैं। ट्रैफिक व अन्य व्यवस्थाओं के लिए पुलिस भी चुनाव कार्य में सहयोग कर रही है।