{"_id":"589de7d84f1c1b905237be1d","slug":"elections-fast-strictly-on-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव को लेकर बार्डर पर सख्ती तेज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव को लेकर बार्डर पर सख्ती तेज
अमर उजाला ब्यूरो गौरीफंटा।
Updated Fri, 10 Feb 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
बैरियर का जायजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर मजिस्ट्रेट ने की वाहनों की चेकिंग, लगाए गए बैरियर
निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन को लेकर दूसरे चरण के मतदान से पहले बार्डर की पुलिस चौकी के बैरियर का जायजा लेने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की गई। इसके साथ ही चुनाव के दिन अवैध वाहनों की रोकथाम के लिए गौरीफंटा और चंदन चौकी क्षेत्र में दो-दो बैरियर भी लगाए गए हैं।
गौरतलब है कि 15 फरवरी को द्वितीय चरण के वोट पड़ने हैं। इसके लिए आयोग भारत-नेपाल सीमा पर ज्यादा ध्यान दे रहा है। सीमा की सुरक्षा और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए चुनाव प्रेक्षक कृष्णा गोहेन, पर्यवेक्षक आईजी पुलिस पीके श्रीवास्तव, पलिया एसडीएम शादाब असलम, सीओ जितेन्द्र गिरि सहित प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है। इसी के चलते बार्डर पर सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की गई। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बार्डर पर अवैध वाहनों की रोकथाम के लिए गौरीफंटा और चंदन चौकी क्षेत्र में लगाए गए दो-दो बैरियर का भी निरीक्षण किया।