{"_id":"5ff0ab838ebc3e3d57440dc3","slug":"election-lakhimpur-news-bly4323279198","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.60 लाख मतदाता बढ़े, 22 को जारी होगी अंतिम सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.60 लाख मतदाता बढ़े, 22 को जारी होगी अंतिम सूची
विज्ञापन
election
लखीमपुर खीरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कराए जा रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में जारी अंतिम सूची के मुताबिक इस बार 1.60 लाख मतदाता बढ़े हैं। सभी पोलिंग सेंटरों पर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया हैं, जहां पर निरीक्षण करके नाम शामिल करने या संशोधन कराने के लिए तीन जनवरी 2021 तक कोई भी व्यक्ति अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। प्राप्त होने वाली आपत्तियों का निस्तारण कराने के बाद 22 जनवरी 2021 को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।
एडीएम/निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पंचायत अरुण कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण) नियमावली 1994 के अनुसार सभी ग्राम पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 27 दिसंबर 2020 को किया गया था। निर्वाचक नामावली की एक प्रति सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पंचायत, बीडीओ कार्यालय, ग्राम पंचायतों के निर्धारित मतदान केंद्रों पर निरीक्षण के लिए उपलब्ध कराई गई है। सूची में किसी नाम के शामिल किए जाने के लिए कोई दावा या किसी प्रकार के अन्य विवरण के संबंध में कोई संशोधन आदि के लिए आपत्तियां प्रपत्र 2, 3, 4 पर संबंधित कार्यालय में तीन जनवरी 2021 तक दर्ज कराई जा सकती हैं।
अंतिम मतदाता सूची में कुल मतदाताओं की संख्या 27,22,084 है। पिछले पंचायत चुनाव 2015 में 25,61,211 मतदाता थे, जिससे 1,60,873 नए मतदाता बढ़े हैं। एडीएम/निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पंचायत अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है, उनके नाम सूची से हटाए गए हैं और नए युवा मतदाताओं को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि आपत्तियों का निस्तारण कराने के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 जनवरी को किया जाएगा। इससे अंतिम मतदाता सूची के आंकड़ों में अभी बदलाव हो सकता है, जिसमें मामूली अंतर रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
--
आरक्षण को लेकर उत्सुकता तेज, लेकिन अभी आदेश का इंतजार
लखीमपुर खीरी। पंचायतों में चक्रानुक्रमण आरक्षण को लेकर संभावित उम्मीदवारों में उत्सुकता बढ़ गई है। अपनी पंचायतों में आरक्षण की स्थिति जानने के लिए लोग डीपीआरओ कार्यालय के चक्कर काटने लगे हैं। हालांकि शासन स्तर से अभी इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं हुए हैं। एडीपीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि पंचायतों में आरक्षण की प्रक्रिया के लिए अभी शासन स्तर से कोई आदेश नहीं मिला है। संवाद