{"_id":"5fc13f808ebc3e9ba75caef2","slug":"election-lakhimpur-news-bly4283051162","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वाचन के दौरान पूरी प्रक्रिया पर पैनी नजर रखें माइक्रो आब्जर्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्वाचन के दौरान पूरी प्रक्रिया पर पैनी नजर रखें माइक्रो आब्जर्वर
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव को लेकर बैठक लेते प्रेक्षक भुवनेश कुमार। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन के प्रेक्षक/प्रमुख सचिव भुवनेश कुमार ने शु़क्रवार को निर्वाचन में लगाए गए माइक्रो ऑब्जर्वर के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने कहा कि सभी माइक्रो ऑब्जर्वर निर्वाचन प्रक्रिया पर पैनी नजर रखें। पोलिंग पार्टी एवं माइक्रो ऑब्जर्वर आपस में बेहतर तालमेल स्थापित करते हुए सकुशल चुनाव संपन्न कराएं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में निसंकोच अपनी शंकाओं का समाधान कर लें। पोलिंग पार्टी के जाने से वापस आने तक माइक्रो ऑब्जर्वर की महत्वपूर्ण भूमिका है। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं निर्भीकता के साथ पूरी निर्वाचन प्रक्रिया को पूर्ण कराएं।
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज ग्राउंड से पोलिंग पार्टियां 30 नवंबर 2020 को रवाना की जाएंगी। मतदान कार्मिकों को मतदेय स्थलों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। निर्वाचन में 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित 61 माइक्रो ऑब्जर्वर की ड्यूटी लगाई गई। एसपी विजय ढुल ने कहा पोलिंग पार्टी के सहयोग के लिए पुलिस कर्मियों की पर्याप्त संख्या में ड्यूटी लगाई है। प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण रामकृपाल चौधरी ने बताया कि पोलिंग पार्टियों को सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए दो बार प्रशिक्षण के माध्यम से जानकारी दी गई है। बैठक में जिला विकास अधिकारी अरविंद कुमार, जिला प्रशिक्षण अधिकारी राजकिशोर मौजूद रहे। संवाद