फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Election Commission sought information about ward determinationElection Commission sought information about ward determination

Lakhimpur Kheri News: चुनाव आयोग ने वार्ड निर्धारण की मांगी सूचना

Sun, 20 Jul 2025 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Election Commission sought information about ward determinationElection Commission sought information about ward determination
लखीमपुर खीरी। पंचायत चुनाव से पहले ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत वार्ड परिसीमन की सूचना निर्वाचन आयोग ने मांगी है, जिसका शेड्यूल जारी किया गया है। एसडीएम, बीडीओ व अपर मुख्य जिला पंचायत से निर्धारित समय सारिणी के अनुसार वार्ड परिसीमन प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश हैं।
विज्ञापन

बिजुआ ब्लॉक की ग्राम पंचायत भीरा नगर पंचायत बनी थी। भीरा की करीब 20 हजार से ज्यादा की आबादी नगर पंचायत में शामिल हो चुकी है। बिजुआ में जिला पंचायत वार्ड परिसीमन किया जाएगा। वहीं धौरहरा नगर पंचायत के विस्तार में जुगनूपुर की 5641 आबादी व ग्राम पंचायत अमेठी का राजस्व ग्राम गोरखापुर नगर पंचायत में शामिल हो गया। गोरखापुर की जनसंख्या शून्य है।
विज्ञापन

भीरा व धौरहरा नगर पंचायत में करीब 26 हजार की जनसंख्या शामिल हो चुकी है। आने वाले पंचायत चुनाव से पहले वार्डों का परिसीमन किया जाना है। बिजुआ में जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत वार्ड, जुगनूपुर में ग्राम पंचायत वार्ड व क्षेत्र पंचायत वार्ड का गठन किया जाएगा। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने समय सारिणी जारी कर समय से प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि 23 से 28 जुलाई के बीच ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के प्रादेशिक वार्डों की सूची तैयार की जाएगी। तैयार किए गए वार्डों पर दो अगस्त तक आपत्तियां ली जाएंगी और तीन से पांच अगस्त तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। अंतिम सूची का प्रकाशन 10 अगस्त तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed