फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   elecrricity

कई जगह बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोग परेशान

Sat, 19 Dec 2020 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
elecrricity
elecrricity
लखीमपुर खीरी। जनपद में कई जगह विभिन्न वजहों से कई घंटों तक बिजली बाधित रही। खीरी टाउन में अंडर ग्राउंड केबल जलने तो उचौलिया और जंगबहादुरगंज में लाइन में खराबी आने से कई घंटे बिजली ठप रही। जबकि, सिकन्द्राबाद में सियार ने उपकेंद्र में घुसकर बिजली ठप कर दी। बिजली न मिलने से भीषण सर्दी में लोग काफी परेशान रहे।
विज्ञापन

खीरी टाउन। कस्बा खीरी में शुक्रवार को शाम चार बजे छाउछ विद्युत केंद्र में 33 केवीए की अंडरग्राउंड केबल जल गई, जिससे करीब चार घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। खीरी टाउन के अवर अभियंता शेरअली ने बताया जली हुई केबल को ठीक कर लिया गया हैं।
विज्ञापन

उचौलिया। उचौलिया कस्बा और क्षेत्र के दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति शुक्रवार को रात 10 बजे ठप हो गयी। इससे पहले गुरुवार को भी रात भर बिजली आपूर्ति ठप रही थी, जो शुक्रवार को दोपहर में बहाल हो सकी थी। इसके बाद शुक्रवार देर शाम को फिर बिजली आपूर्ति ठप हो गई जो शनिवार दोपहर में बहाल हो सकी। जिसके चलते दो दिनों में मात्र छह-सात घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल सकी। इस संबंध में बिजली कर्मचारियों ने बताया कि शाहजहांपुर से आई 33 केवीए लाइन में खराबी के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो रही है। ठंड में बिजली न मिलने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगबहादुरगंज। लाइन में खराबी आ जाने से स्थानीय विद्युत उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों गांवों में रोस्टर के अनुरूप विद्युत आपूर्ति नही हो पा रही है। गुरुवार और शुक्रवार को रात 12 बजे दिन तक बिजली गायब रही। विद्युत चालित उपकरण शो पीस बने रहे। लाइनमैन दीपक कुमार गुप्ता का कहना है कि अटसलिया (शाहजहांपुर) विद्युत केंद्र में खराबी आ जाने से 33केवीए विद्युत लाइन से आपूर्ति नहीं हो सकी। बाद में खराबी को ठीक करके विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गई।
सिकन्द्राबाद। कस्बे के उपकेंद्र मे शुक्रवार की शाम एक सियार के ट्रॉली मे घुस जाने के बाद हुए धमाके से बिजली सप्लाई गुल हो गयी। इस कारण सिकन्द्राबाद, हरीनगरऔर मोहम्दाबाद फीडर के 100 से अधिक गांवों की बिजली ठप हो गई। उपकेंद्र मे मौजूद स्टाफ ने काफी प्रयास किया लेकिन रात मे सप्लाई ठीक नही ही सकी। किसी तरह शनिवार दोपहर तक बिजली बहाल हो सकी।

सिकन्द्राबाद उपकेंद्र के जेई अश्वनि कुमार ने बताया कि सियार के घुस जाने के कारण ट्रॉली मे तकनीकी खराबी आ गयी थी, जिसकी वजह से आपूर्ति ठप हो गयी। अब खराबी ठीक कराकर सप्लाई बहाल हो गयी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed