फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Elderly man dies under suspicious circumstances

Lakhimpur Kheri News: संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत

Sun, 21 Jun 2026 10:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 21 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Elderly man dies under suspicious circumstances
उचौलिया। गांव रतनपुर में शनिवार देर शाम एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रतनपुर निवासी वीरपाल ने बताया कि महेश (60) शनिवार शाम करीब चार बजे अपने दामाद शैलेंद्र निवासी कुठी सराय, थाना दातागंज बदायूं के साथ आए थे। यहां आने के कुछ देर बाद महेश की तबीयत बिगड़ने लगी। रात करीब नौ बजे हालत गंभीर होने पर उन्हें उचौलिया के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने जवाब दे दिया। इसके कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वीरपाल ने बताया कि उनकी मां सावित्री देवी लगभग 30 वर्ष पहले रतनपुर में उन लोगों को छोड़कर महेश के साथ ग्राम सेरहा वछुलिया, थाना दातागंज बदायूं में रहने लगी थीं, जबकि वह और उनकी बहन पिता के साथ रतनपुर में ही रहते थे। कुछ दिन पहले मां सावित्री इलाज के लिए रतनपुर आई थीं। इसके बाद शनिवार को वह भी यहां आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed