फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Elderly guard doing duty in Nirankari Bhavan hanged himself

Lakhimpur Kheri News: निरंकारी भवन में ड्यूटी कर रहे बुजुर्ग गार्ड ने फंदा लगाकर जान दी

Fri, 31 Mar 2023 11:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Elderly guard doing duty in Nirankari Bhavan hanged himself
लखीमपुर खीरी। बेहजम रोड स्थित निरंकारी भवन के आवास में गार्ड की ड्यूटी कर रहे एक बुजुर्ग ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें आत्महत्या का कारण तहसील के एक अधिवक्ता का प्रताड़ित करना और गठिया की बीमारी से परेशान रहना बताया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोला रोड स्थित गांव उदयपुर महेवा निवासी 62 वर्षीय विजय कुमार मिश्रा सदर तहसील अधिवक्ता संघ में लिपिक का काम करने के साथ निरंकारी भवन में रात के दौरान गार्ड की ड्यूटी करते थे। परिजनों का कहना है कि प्रतिदिन की तरह बृहस्पतिवार रात में विजय कुमार मिश्रा निरंकारी भवन ड्यूटी के लिए गए थे। शुक्रवार सुबह उनका शव कमरे में फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे संकटा देवी चौकी इंचार्ज जय प्रकाश यादव ने शव की तलाशी तो जेब से सुसाइड नोट मिला।
विज्ञापन


परिजन बताते हैं कि सुसाइड नोट में लिखा था कि वह तहसील अधिवक्ता संघ में पिछले पांच साल से लिपिक पद पर कार्य कर रहे थे। अभी तक किसी अधिवक्ता से न वह असंतुष्ट रहे और न ही कोई उनसे । अब एक अधिवक्ता काफी दिनों से प्रताड़ित कर रहे हैं। इस वजह की वजह से वह आत्महत्या कर रहे हैं। दूसरा कारण पैर में गठिया बाय होना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

मृतक बुजुर्ग ने सुसाइड किया है, जिसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें सुसाइट करने के कारण दो कारण लिखे हैं। इसमें एक नाम अधिवक्ता का लिखा है और दूसरा कारण गठिया का रोग लिखा। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

संदीप सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed