फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Eight-year-old boy falls into a well, rescued by teenager

Lakhimpur Kheri News: कुएं में गिरा आठ साल का बालक, किशोर ने खींचकर बचाया

Tue, 06 Oct 2026 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 06 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Eight-year-old boy falls into a well, rescued by teenager
इसी कुंए में गिरा था हिमांशु। संवाद
संसारपुर। कुएं से आई डूबने की आवाज ने सबको चौंका दिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, 14 वर्षीय करन कश्यप मदद के लिए दौड़ पड़ा। उसने अपनी जान की परवाह किए बिना कुएं की मुंडेर पकड़कर नीचे हाथ बढ़ाया और डूब रहे आठ वर्षीय हिमांशु का हाथ थाम लिया। फिर पूरी ताकत से उसे बाहर खींच लिया।
विज्ञापन

घटना रविवार देर शाम मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम भीखमपुर की है। मोहम्मदी थाना क्षेत्र के ग्राम पड़री निवासी विश्राम का आठ वर्षीय पुत्र हिमांशु अपने नाना रामदयाल के घर आया था। वह घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह कुएं में जा गिरा।
विज्ञापन

हिमांशु के डूबने की आवाज सुनकर सोबरन का पुत्र करन कश्यप (14) मौके पर पहुंचा। करन के साहस और तत्परता से हिमांशु को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ग्रामीणों ने उसके साहसिक प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
तालाब में डूबे युवक का मिला शव
खमरिया। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर जंगली नाथ मंदिर के पास तालाब में रविवार को डूबे 18 वर्षीय राहुल पुत्र पप्पू निषाद निवासी मड़वा का शव सोमवार सुबह 10:15 बजे मिल गया। रविवार को राहुल शौच के लिए तालाब किनारे गया था। पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया था। सीओ धौरहरा अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। संवाद

इसी कुंए में गिरा था हिमांशु। संवाद

इसी कुंए में गिरा था हिमांशु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed