{"_id":"65f1e43e6f5d248b1a062b57","slug":"eight-trees-of-mala-forest-which-are-becoming-a-hindrance-will-soon-be-cut-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-116017-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जल्द कटेंगे बाधा बन रहे माला जंगल के आठ पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जल्द कटेंगे बाधा बन रहे माला जंगल के आठ पेड़
विज्ञापन
बांकेगंज। शाहगढ़-पीलीभीत के बीच रेल विद्युतीकरण का काम पूरा होने और सीआरएस ट्रायल के बाद ट्रेनों का संचालन जल्द शुरू होने की उम्मीद जगी है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक- एक माह में शाहगढ़-पीलीभीत खंड पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
शाहगढ़-पीलीभीत खंड के बीच माला-संडई जंगल में पड़ने वाले रेलवे ट्रैक के विद्युतीकरण में आठ पेड़ बाधा बन रहे थे। अब इन पेड़ों को काटने की अनुमति वन विभाग से मिल गई है। पेड़ों का कटान होते ही विद्युतीकरण का काम पूरा कर लिया जाएगा। कार्यदायी संस्था आरवीएनएल के सेक्शन प्रभारी केएम विश्वकर्मा के अनुसार- सीआरएस ट्रायल इस माह की 20 तारीख तक होने की उम्मीद है।
ब्रिज संख्या 265 पर काम पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा रेल पटरियों के किनारे पत्थर डालने का काम चल रहा है। विद्युतीकरण, स्टेशनों, सिग्नल, रेल फाटक समेत टिकट विंडों और यात्री सुविधाओं का काम पूरा कर लिया गया है। सीआरएस में पास होने के बाद ट्रेनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। शाहगढ़ से पीलीभीत तक विद्युतीकरण कार्य पूरा होने के साथ ही लखनऊ से पीलीभीत तक रेल कनेक्टिविटी हो जाएगी।
विज्ञापन
माला जंगल में निरीक्षण के लिए पहुंचे वन निगम के प्रभागीय लॉगिंग प्रबंधक
शाहगढ़-पीलीभीत खंड पर रेल विद्युतीकरण कार्य में बाधा बने पेड़ों को काटने की अनुमति मिलते ही वन निगम के प्रभागीय लॉगिंग प्रबंधक एनएस दुगतल माला जंगल पहुंचे। जिन पेड़ों का कटान होना है उनका निरीक्षण किया। दुगतल ने बताया कि वन विभाग ने रेलवे ट्रैक पर पड़ने वाले पेड़ों को काटने की अनुमति दे दी है। जल्दी ही यह पेड़ काट दिए जाएंगे।