{"_id":"653ffbec1e9a7cf7330a6a77","slug":"eight-residential-complexes-of-dudhwa-closed-safari-will-continue-on-11-circuits-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1018-8558-2023-10-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दुधवा के आठ आवासीय परिसर बंद, 11 टूरिस्ट सर्किट पर जारी रहेगी सफारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दुधवा के आठ आवासीय परिसर बंद, 11 टूरिस्ट सर्किट पर जारी रहेगी सफारी
Tue, 31 Oct 2023 02:18 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 02:18 PM IST
सार
राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की गाइडलाइन के अनुसार, दुधवा नेशनल पार्क के कोर जोन में बने आठ आवासीय परिसरों को इस साल बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
दुधवा सफारी के लिए तैयार किए गये जगल के रास्ते स्रोत: वन विभाग
विस्तार
लखीमपुर खीरी में दुधवा नेशनल पार्क का पर्यटन सत्र 15 नवंबर से शुरू हो रहा है। इस बार दुधवा नेशनल पार्क के कोर जोन में बने दस में से आठ आवासीय परिसरों में सैलानी रात्रि विश्राम नहीं कर सकेंगे। तीन सेंटरों (दुधवा, किशनपुर, सठियाना) से शुरू होने वाले 11 टूरिस्ट सर्किटों पर सैलानी पहले की तरह भ्रमण कर सकेंगे। नए टूरिस्ट सर्किट विकसित करने की फिलहाल कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की गाइडलाइन के अनुसार, दुधवा नेशनल पार्क के कोर जोन में बने आठ आवासीय परिसरों को इस साल बंद कर दिया गया है। इनमें किशनपुर, सठियाना, सलूकापुर, दक्षिण सोनारीपुर, बेलरायां, किला, बेलापरसुआ और मड़हा शामिल हैं, जबकि दुधवा टाइगर रिजर्व में शामिल कतर्नियाघाट वन्यजीव विहार के कोर जोन में शामिल निशानगाड़ा, मुर्तिहा और रमुआपुर को भी बंद किया गया है।
विज्ञापन
दुधवा नेशनल पार्क में कुल 11 टूरिस्ट सर्किट पर सैलानियों काे जिप्सी या हाथियों से भ्रमण कराया जाता है। इनमें दुधवा के चार, किशनुपर के चार और सठियाना के तीन टूरिस्ट सर्किट शामिल हैं। कोर जोन में स्थित जिन आठ आवासीय परिसरों को बंद किया गया है, वहां भ्रमण पर पाबंदी नहीं है लेकिन सैलानी रात्रि विश्राम नहीं कर सकेंगे। किशनपुर और साठियाना से सैलानियों को भ्रमण के लिए जिप्सी भी उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
साफ कराई जा रहीं झाड़ियां, ताकि दिख सकें वन्यजीव
दुधवा नेशनल पार्क 15 नवंबर से शुरू होने वाले पर्यटन सत्र में सैलानियों के स्वागत के लिए तैयार है। जिन रास्तों पर सैलानियों को भ्रमण कराया जाना है, उन्हें सही करने का काम अंतिम चरण में है। रास्तों के दोनों तरफ घनी झाड़ियों को साफ करा दिया गया है, ताकि सैलानियों काे आसानी से वन्यजीव दिखाई दे सकें। रास्तों को समतल बनाया गया है।
हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होने से इको टूरिज्म को लगेंगे पंख
दुधवा टाइगर रिजर्व के सैलानियों के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होने से दुधवा में पर्यटन को पंख लगेंगे। पर्यटन दरों में कमी होने से जहां स्थानीय सैलानियों की संख्या बढ़ेगी, हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होने से दूसरे प्रांतों से आने वाले भारतीय और विदेशी सैलानियों की संख्या में भी इजाफा होगा। इससे दुधवा की आय में भी बढ़ोतरी हो सकेगी।
दुधवा नेशनल पार्क के टूरिस्ट सर्किट
दुधवा.............04
किशनपुर.......04
सठियाना.......03
दुधवा टाइगर रिजर्व में 15 नवंबर से शुरू होने वाले पर्यटन सत्र की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सफारी रास्तों की साफ-सफाई का काम अंतिम चरण में है। दुधवा नेशनल पार्क के 11 टूरिस्ट सर्किटों पर सैलानियों को भ्रमण कराया जाएगा। फिलहाल कोई नया टूरिस्ट सर्किट शुरू करने की योजना नहीं है। - ललित कुमार वर्मा, फील्ड डायरेक्टर, दुधवा नेशनल पार्क