फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Eight policemen, including an inspector, suspended in the case of smuggling of a two-headed snake.

Lakhimpur Kheri News: दोमुंहे सांप की तस्करी के मामले में इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मी निलंबित

Tue, 29 Sep 2026 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 29 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Eight policemen, including an inspector, suspended in the case of smuggling of a two-headed snake.
लखीमपुर खीरी/मैगलगंज। दोमुंहे सांप की तस्करी के आरोप में तीन युवकों की गिरफ्तारी और तीन के भाग जाने के मामले में पुलिस पर लग रहे आरोपों पर एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने इंस्पेक्टर व दरोगा समेत आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

निलंबित पुलिसकर्मियों में मैगलगंज के इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह, उपनिरीक्षक शुभम कुमार, आरक्षी राहुल कुमार, आरक्षी देवेंद्र सिसोदिया, आरक्षी रोहित कुमार, रिक्रूट आरक्षी विश्वास सिंह, रिक्रूट आरक्षी अमित कुमार यादव और मुख्य आरक्षी देवेंद्र सिंह शामिल हैं। इनमें सात पुलिसकर्मी थाना मैगलगंज के और मुख्य आरक्षी देवेंद्र रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात थे।
विज्ञापन

यह है पूरा मामला

मैगलगंज क्षेत्र में पुलिस ने दोमुंहे सांपों की तस्करी के आरोप में गाजीपुर के कासीमाबाद निवासी मोनू सिंह, बड़ोरा निवासी अंकित मौर्य और पहाड़ीपुर निवासी पुष्कर सिंह उर्फ सोल्जर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इनके कब्जे से दो जीवित रेड सैंड बोआ सांप, चार मोबाइल फोन और अर्टिगा कार बरामद की थी। मौके से गुड्डू उर्फ जलील खां, अफजाल और पवशाल के भाग जाने की बात पुलिस ने कही थी। पूछताछ में आरोपियों ने सांप बेचने के लिए लाने की जानकारी दी थी। पुलिस ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में गिरफ्तार युवकों के परिजन ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका दावा था कि तीनों युवक मैगलगंज काम के सिलसिले में आए थे, जहां से पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई और बाद में एक निजी मकान में रखकर परिजन से करीब दो लाख रुपये एक बैंक खाते में ट्रांसफर कराए गए। आरोप यह भी था कि रुपये नहीं देने पर युवकों के साथ मारपीट और फर्जी मामले में जेल भेजने की धमकी दी गई। परिजन ने दावा किया था कि अगले दिन उनकी कार में दोमुंहा सांप रखकर उन्हें वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के मामले में जेल भेज दिया गया। इसके बाद एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने जांच करते हुए इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए हैं।

वर्जन
दोमुंहे सांप के प्रकरण में प्रारंभिक जांच में आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की गई है। जो आरोप गिरफ्तार आरोपियों के परिजन ने लगाए हैं, उनमें दो बातें हैं, एक रुपये लेने वाली, दूसरी गलत फंसाए जाने की। लेनदेन के आरोपों में पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। फिलहाल आठ पुलिस कर्मियों को निलंबित कर पूरे मामले की जांच शुरू कराई गई है।
-डॉ. ख्याति गर्ग, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed