{"_id":"68e171e6d622c2b9e5057ba7","slug":"eight-platforms-will-be-built-in-majhgain-range-for-the-protection-of-the-forest-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-157446-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जंगल की सुरक्षा के लिए मझगईं रेंज में बनाए जाएंगे आठ मचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जंगल की सुरक्षा के लिए मझगईं रेंज में बनाए जाएंगे आठ मचान
Sun, 05 Oct 2025 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की मझगई रेंज में हाल ही बड़े पैमाने पर हुए खैर की लकड़ी कटान मामले को वन विभाग ने गंभीरता से लिया है। डीटीआर के एफडी डाॅ. एच राजामोहन ने घटनास्थल पर पहुंचकर कटान किए पेड़ों की मुड्डियाें का जायजा लिया। वनाधिकारियों से सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए।
एफडी डॉ. एच राजामोहन विभागीय अमले के साथ मझगई रेंज पहुंचे। रेंजर और वन कर्मियों से अवैध लकड़ी कटान के संबंध में जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने जंगल के अंदर अवैध रूप से काटे गए खैर पेड़ों के कटान की मुड्डियों का निरीक्षण किया।
एफडी ने उस स्थान को भी देखा जहां पर कटान किए गए खैर पेड़ों के बोटों को ट्रक में भरा गया था। उस स्थल का भी निरीक्षण किया, जहां से लकड़ी भरा ट्रक निकला था। इस पर वन कर्मियों से नाराजगी जताते हुए जंगल का सुरक्षा तंत्र मजबूत करने के निर्देश दिए गए।
एफडी ने बताया कि मझगईं रेंज जंगल में वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए आठ मचान और दो वन बैरियर बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
इससे सुरक्षा तंत्र और अधिक मजबूत होगा। मचान के जरिये वन कर्मी जंगल और वन्यजीवों की बेहतर ढंग से देखभाल कर सकेंगे। बारीकी से जांच के बाद ही प्रत्येक वाहन वन बैरियर से गुजर सकेगा।