{"_id":"6aa5bac0735f9c418e0974a5","slug":"eight-people-injured-in-collision-with-eco-truck-near-iti-college-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-184831-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आईटीआई कॉलेज के पास ईको-ट्रक में टक्कर, आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आईटीआई कॉलेज के पास ईको-ट्रक में टक्कर, आठ लोग घायल
Sun, 13 Sep 2026 02:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
मोहम्मदी। गोला मार्ग पर आईटीआई कॉलेज के पास सुबह अंधेरे में ईको और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में ईको सवार सात यात्रियों और चालक समेत आठ लोग घायल हो गए। इनमें पांच की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया गया।
लखीमपुर से हरियाणा जा रही ईको मोहम्मदी से गोला की ओर जा रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में फुटहा निवासी छोटे (45), रामनरेश (32), प्रफुल्ल (20), उमेश (30), रहीश (22), रुस्तम (24), कुचलहा निवासी अंकित (21) और ईको चालक बदायूं निवासी राजकुमार घायल हुए।
सीएचसी के डॉक्टर ने बताया कि रामनरेश, राजकुमार, प्रफुल्ल, रुस्तम और अंकित को जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया गया। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि हादसा सुबह अंधेरे में आईटीआई कॉलेज के पास हुआ। घायलों को सीएचसी लाया गया था।
विज्ञापन
--
हाईवे पर सड़क हादसे में 82 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
मैगलगंज। क्षेत्र में रहजनियां के पास हाईवे पर शुक्रवार रात दीक्षितपुर निवासी मेवालाल (82) हादसे में घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, मेवालाल मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और रात में हाईवे के पास पहुंच गए थे। सीओ मितौली यादवेंद्र यादव ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। हादसा किस वाहन से और किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच जारी है। संवाद