{"_id":"577a97244f1c1b6c117f9fb7","slug":"eid-was-readied-for-market-town","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद के लिए सज गया शहर का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद के लिए सज गया शहर का बाजार
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 04 Jul 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
eid
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- रेडीमेड गारमेंट, चूड़ियों और ज्वेलरी की दुकानों पर भीड़
- सिवइयां, पकवान बनाने के सामान की हुई खूब बिक्री
ईद के लिए बाजार सज गया है। कपड़ों से लेकर पकवान बनाने की चीजों की बिक्री अपने पूरे शबाब पर है। ईद के चलते सोमवार को बंदी का दिन होने के बावजूद बाजार खुला। बाजार में सुबह से लेकर शाम तक काफी भीड़ भाड़ रही। सबसे ज्यादा भीड़ रेडीमेड गारमेंट की दुकानों पर दिखाई पड़ी। इनमें युवाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा दी। महिलाएं भी इस बार रेडीमेड गारमेंट्स को ज्यादा तरजीह दे रही हैं।
ईद के मौके पर नए कपड़े बनवाने की परंपरा के चलते रमजान के महीने में कपड़ों की रिकार्ड बिक्री हुई है। अधेड़ और बुजुर्गों ने कपड़े खरीदकर दर्जी से सिलवा लिए, लेकिन युवा वर्ग रेडीमेड गारमेंट की दुकानों पर उमड़ पड़े हैं। लड़कियां जहां जींस टॉप, सलवार सूट और कुर्ती आदि खरीद रही हैं। वहीं, युवक जींस, शर्ट, टी-शर्ट आदि की खरीदारी में विशेष उत्साह दिखा रहे हैं।
शहर की बड़ी दुकानों और शोरूम के साथ सोमवार को फुटपाथ पर सजने वाली बाजार में भी कम आय के लोगों ने जमकर खरीददारी की। सोमवार को बाजार में महिलाओं की सबसे ज्यादा भीड़ दिखाई दी। रेडीमेड कपड़ों की दुकानों के अलावा चप्पल जूतों, आर्टिफीशियल ज्वेलरी और चूड़ियों की दुकानों पर काफी रौनक रही। लोग मानकर चल रहे हैं कि छह जुलाई को ईद हो सकती है। इस तरह ईद की खरीदारी के लिए केवल मंगलवार का दिन बीच में है। बाजार में सोमवार को सबसे ज्यादा भीड़ होने का एक यह भी कारण रहा।
विज्ञापन
सिवइयां और सूतफेनी की दुकानों पर उमड़े खरीदार
बाजार में सोमवार को सबसे ज्यादा बिक्री सिवइयों और सूतफेनी की हुई। इसके अलावा सूखे मेवे, ड्राई फ्रूट आदि की भी खूब बिक्री हुई। बाजार में उमड़ी भीड़ के चलते मेन रोड और खपरैल बाजार खरीदारों से खचाखच भरा रहा। भीड़ के चलते लोगों को खरीदारी करने और सड़कों पर निकलने में भी दिक्कतें हुई हैं।
ईद पर ईदगाहों, मस्जिदों में नमाज का वक्त मुकर्रर
अंजुमन इस्लामिया वक्फ ने ईद के मौके पर शहर की ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज का वक्त मुकर्रर कर दिया है। अंजुमन इस्लामिया के सचिव रिजवान रशीन ने बताया कि मुकर्रर वक्त पर बिना इंतजार नमाज पढ़ाई जाएगी।
मस्जिद ईदगाह 09.00 बजे
मस्जिद नौरंगाबाद 09.30 बजे
मस्जिद मीनारा 09.15 बजे
मस्जिद गोटैयाबाग 09.30 बजे
मस्जिद महराजनगर 08.00 बजे
मस्जिद कचहरी 08.45 बजे
गौसिया मस्जिद महराजनगर 07.45 बजे
सुनहरी मस्जिद 10.00 बजे
मस्जिद हाथीपुर कोठार 08.30 बजे
अजमेरी मस्जिद हाथीपुर उत्तरी 08.30 बजे
मस्जिद गुलजारनगर 08.45 बजे
मस्जिद कादरी गुलजारनगर 09.00 बजे
मस्जिद हुदा हिदायतनगर 08.30 बजे
रफाकाती मस्जिद हिदायतनगर 09.00 बजे
मस्जिद शमशेरनगर 08.30 बजे
हुसैनी मस्जिद हिदायतनगर 09.00 बजे
मथना शरीफ मस्जिद 09.00 बजे
मस्जिद गरीबनवाज इस्लामनगर 08.15 बजे