फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Eid-ul-Azha was celebrated with devotion across the district

Lakhimpur Kheri News: जिले भर में अकीदत के साथ मनाई गई ईद-उल-अजहा

Sat, 07 Jun 2025 11:04 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Eid-ul-Azha was celebrated with devotion across the district
कस्बा खीरी की ईदगाह ने नमाज पढ़ते लोग। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले भर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले की सभी मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया।इस दौरान कई जगह मेले भी लगे।
विज्ञापन

जिले भर की मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह के समय विशेष नमाज अदा की गई। नमाज के बाद कुर्बानी की रस्म अदा की गई और जरूरतमंदों व गरीबों में हिस्सा बांटा गया। इसके अलावा परिवार और दोस्तों को भी हिस्सा बांटा गया। लोगों ने नए कपड़े पहनकर एक-दूसरे के साथ गले मिलकर बधाई दी।
विज्ञापन

लखीमपुर की ईदगाह मस्जिद में कारी इसहाक, मीनार मस्जिद में मौलाना अशफाक, कचहरी मस्जिद में मौलाना इकरार, सुनहरी मस्जिद में मौलाना, मस्जिद गोटईबाग में मौलाना अनस, हुदा मस्जिद में मौलाना रईस नदवी, कस्बा खीरी में ईदगाह पर मौलाना निजामुद्दीन ने ईद की नमाज पढ़ाई और पेश इमामों ने तकरीर करते हुए सभी से दीन और सच्चाई के रास्ते पर चलने की अपील की। बाद में भाईचारा कायम रहने, मुल्क की तरक्की, अमन, चैन और हिफाजत के लिए दुआ कराई गई। ईदगाहों पर मेलों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की ईदगाह मस्जिद में पूर्व मंत्री जफर अली नकवी, मोनिस नकवी, सैफ नकवी, पूर्व मंत्री डॉ. आरए उस्मानी, सांसद उत्कर्ष वर्मा, अनुराग पटेल, अशोक वर्मा, संदीप वर्मा, ईओ नगर पालिका संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
पर्व के दौरान शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों पर मौजूद रहे।




ईदगाहों पर पहुंचकर डीएम-एसपी ने दी मुबारकबाद

लखीमपुर खीरी। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल शहर की तमाम ईदगाहों और मस्जिदों पर नमाज के दौरान पहुंचीं और नमाजियों को मुबारकबाद दी। उनके साथ एसपी संकल्प शर्मा समेत तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों को टॉफी बिस्किट भी बांटे।
जिले में अमन और भाईचारे का संदेश देते हुए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी संकल्प शर्मा ने जिला मुख्यालय स्थित ईदगाह, गोटैय्याबाग मस्जिद और खीरी टाउन का दौरा किया। दोनों अधिकारियों ने मुस्लिम समुदाय को बकरीद की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। लोगों से मिलकर सांप्रदायिक सौहार्द को और मजबूत करने का संदेश दिया। डीएम व एसपी ने बच्चों को दुलारते हुए टॉफियां और बिस्कुट बांटे। इस दौरान एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह, सीओ सिटी रमेश कुमार तिवारी, तहसीलदार सदर सुशील प्रताप सिंह, ईओ संजय कुमार भी मौजूद रहे। संवाद



जगह-जगह तैनात रहे अधिकारी

पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन व पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद रहे। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी पवन गौतम, प्रकाश कुमार एवं सभी उप जिलाधिकारी तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहे। पूरे समय डीएम, एसपी अधीनस्थ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से कुशलता की रिपोर्ट लेते रहे।



बकरीद पर साफ-सफाई का भी रखा ध्यान

नगर निकायों ने साफ-सफाई की कमान संभालते हुए घर-घर अवशेष संग्रह की व्यवस्था की, जिसका जायजा डीएम-एसपी ने भी लिया। बकरीद के बाद कुर्बानी के अवशेषों को घर-घर से एकत्रित करने के लिए नगर निकाय की गाड़ियां लगाई गईं। अवशेषों के समुचित निस्तारण के लिए पहले से ही उचित स्थानों पर आवश्यक प्रबंध किए गए थे। डीएम और एसपी ने खीरी टाउन में सफाई व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण कर सफाई कर्मियों की तैनाती, संग्रह प्रक्रिया और स्वच्छता की स्थिति का जायजा लिया।


नमाज के बाद हाथ उठाकर बारिश,
और मुल्क में अमन की मांगी दुआ
पलियाकलां। इलाके में ईद-उल अजहा का त्योहार अकीदत के साथ मनाया गया। सबसे पहले मदीना मस्जिद में मुफ्ती अब्दुल गफ्फार ने नमाज अदा कराई। रजा मस्जिद, गौसिया मस्जिद, जामा मस्जिद व नूरी मस्जिद में नमाज अदा की गई। सबसे देर में ईदगाह पर नमाज हुई। एसडीएम रत्नाकर मिश्रा, तहसीलदार आरती यादव, सीओ यादवेंद्र यादव, थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी आदि दलबल के साथ मस्जिदों में मुआयना करते रहे। सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त कराई गई। मदीना मस्जिद के मैदान में मेला लगाया गया।

मझगईं। कस्बा सहित आसपास के गांव नौगवां, बेला कलां, गुलरा टांडा, पतिया, बम्हनपुर आदि जगहों पर ईद उल अजहा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। नमाज के बाद अल्लाह की बारगाह में दोनों हाथों को उठा कर बारिश, मुल्क में अमन और शांति के साथ कौम की तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी।

संपूर्णानगर। चीनी मिल रोड पर स्थित ईदगाह पर ईद उल अजहा पर्व को लेकर कस्बा समेत आसपास के लोगों ने नमाज अदा की। जामा मस्जिद के मौलवी द्वारा नमाज अदा कराई गई।

मैलानी। ईदुल अजहा की नमाज यहां ईदगाह में सुबह आठ बजे अकीदत के साथ अदा की गई। नमाज के बाद खुत्बा और उसके बाद मुल्क में अमन चैन, तरक्की, आपसी मोहब्बत कायम रहने, गुनाहों से माफी की दुआएं मांगी गईं। नमाज के बाद लोग कब्रिस्तान पहुंचे। सबने अपने पुरखों की कब्रों पर जाकर फातिहा पढ़ उनके गुनाहों की मगफिरत के लिए अल्लाह से दुआएं मांगीं। घर जाकर साहिबे निसाब लोगों ने सुन्नते इब्राहीमी की याद में बकरों की कुर्बानी की।

निघासन। निघासन कस्बे सहित बुद्धिपुरवा, रकेहटी, बरोठा और सिंगाही की ईदगाहों में नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई। नमाज में अमन, चैन और भाईचारा कायम रहने की दुआ की गई। एसडीएम राजीव निगम, सीओ महक शर्मा, कोतवाल महेशचंद सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लेते रहे।

गोला गोकर्णनाथ। गोला के ईदगाह में मौलाना ताहिर ने ईद उल अजहा की नमाज अदा कराई। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल और बीटू पटेल सहित तमाम नेताओं ने ईदगाह पर मुस्लिम समाज के लोगों को गले लगाकर बकरीद की शुभकामनाएं दीं। ईदगाह पर एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता, तहसीलदार सुखबीर सिंह, सीओ गवेंद्र गौतम, ईओ सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे।

अलीगंज। अलीगंज कस्बे के सदर चौराहा की जामा मस्जिद में ईद उल अजहा की नमाज मौलाना हाकिव ने अदा कराई। इसमें देश की खुशहाली व अमन चैन की दुआ मांगी गई। लोगों ने एक दूसरे को गले मिलाकर मुंह मीठा कराया।

अमीरनगर। कस्बे की औलिया मस्जिद में ईद की नमाज हाफिज आरिफ रजा ने, मोहम्मदपुर ईदगाह में हाफिज नईम अली बरकाती ने और रसूलपुर ईदगाह में मौलाना अब्दुल रकीब खां ने नमाज अदा कराई। इसके अलावा गरदहा, छतुरी, छेड़ीपुर, ककरहा और मथना में भी नमाज अदा की गई।

खीरी टाउन। कस्बा में लगभग दो दर्जन मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात किया। कस्बे की ऐतिहासिक ईदगाह और मीरातालाब के निकट स्थित शिया ईदगाह में सुबह 8:00 बजे नमाज अदा हुई। नमाज में बाद मुल्क में खुश हाली के लिए दुआएं मांगी गई।

ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के अति संवेदनशील घोषित अल्लीपुर गांव में सन्नाटा पसरा रहा। यहां न तो बकरीद की नमाज हुई और न ही कुर्बानी दी गई। पूरा गांव पुलिस छावनी में तबदील रहा। थाना प्रभारी प्रबीर गौतम ने बताया कि वहां के लोगों ने चांदा मऊ की मस्जिद में जाकर नमाज पढ़ी। संवाद



चर्चा में रहा बैनर

गोला में खुटार रोड से ईदगाह मार्ग मोड़ पर एक मस्जिद के इमाम ने बकरीद पर मुबारकबाद का बैनर लगवाया। इसमें ईद उल फितर लिखा था, जो चर्चा का विषय बना रहा।

कस्बा खीरी की ईदगाह ने नमाज पढ़ते लोग। संवाद

कस्बा खीरी की ईदगाह ने नमाज पढ़ते लोग। संवाद

कस्बा खीरी की ईदगाह ने नमाज पढ़ते लोग। संवाद

कस्बा खीरी की ईदगाह ने नमाज पढ़ते लोग। संवाद

कस्बा खीरी की ईदगाह ने नमाज पढ़ते लोग। संवाद

कस्बा खीरी की ईदगाह ने नमाज पढ़ते लोग। संवाद

कस्बा खीरी की ईदगाह ने नमाज पढ़ते लोग। संवाद

कस्बा खीरी की ईदगाह ने नमाज पढ़ते लोग। संवाद

कस्बा खीरी की ईदगाह ने नमाज पढ़ते लोग। संवाद

कस्बा खीरी की ईदगाह ने नमाज पढ़ते लोग। संवाद

कस्बा खीरी की ईदगाह ने नमाज पढ़ते लोग। संवाद

कस्बा खीरी की ईदगाह ने नमाज पढ़ते लोग। संवाद

कस्बा खीरी की ईदगाह ने नमाज पढ़ते लोग। संवाद

कस्बा खीरी की ईदगाह ने नमाज पढ़ते लोग। संवाद

कस्बा खीरी की ईदगाह ने नमाज पढ़ते लोग। संवाद

कस्बा खीरी की ईदगाह ने नमाज पढ़ते लोग। संवाद

कस्बा खीरी की ईदगाह ने नमाज पढ़ते लोग। संवाद

कस्बा खीरी की ईदगाह ने नमाज पढ़ते लोग। संवाद

कस्बा खीरी की ईदगाह ने नमाज पढ़ते लोग। संवाद

कस्बा खीरी की ईदगाह ने नमाज पढ़ते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed