{"_id":"577d15d14f1c1be42f7f9a31","slug":"eid-today-preparations-complete","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद आज, तैयारियां मुकम्मल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद आज, तैयारियां मुकम्मल
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 06 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
ईद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ईदगाहों पर लगेंगे मेले, मुकर्रर वक्त पर होगी नमाज
बृहस्पतिवार को जिले में ईद उल फितर मनाई जाएगी। जिले भर में तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। गुरुवार को मुकर्रर वक्त पर शहर के दो ईदगाहों और 16 मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। अंजुमन इस्लामियां वक्फ की ओर से शहर के ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज के लिए अलग-अलग वक्त मुकर्रर किया गया है। नमाज मस्जिदों और ईदगाहों पर संबंधित पेश इमाम अदा कराएंगे। जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना इशहाक ने बृहस्पतिवार को ईद होने की पुष्टि की है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे शहर में भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। बुधवार को खीरी टाउन समेत कई जगहों पर पुलिस ने रूट मार्च किया। ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है। नगर पालिका ने मुस्लिम बहुल इलाकों में सफाई के खास इंतजाम किए हैं। शाम होते ही लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देना शुरू कर दीं। मुस्लिम बहुल इलाकों में जश्न का माहौल दिखाई दिया। बच्चों में ईद को लेकर खास उत्साह है।
शहर में ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज का वक्त
मस्जिद ईदगाह 09.00 बजे
ईदगाह नौरंगाबाद 09.30 बजे
मस्जिद मीनारा 09.15 बजे
मस्जिद गोटैयाबाग 09.30 बजे
मस्जिद महराजनगर 08.00 बजे
मस्जिद कचहरी 08.45 बजे
गौसिया मस्जिद महराजनगर 07.45 बजे
सुनहरी मस्जिद 10.00 बजे
मस्जिद हाथीपुर कोठार 08.30 बजे
अजमेरी मस्जिद हाथीपुर उत्तरी 08.30 बजे
मस्जिद गुलजारनगर 08.45 बजे
मस्जिद कादरी गुलजारनगर 09.00 बजे
मस्जिद हुदा हिदायतनगर 08.30 बजे
रफाकाती मस्जिद हिदायतनगर 09.00 बजे
मस्जिद शमशेरनगर 08.30 बजे
हुसैनी मस्जिद हिदायतनगर 09.00 बजे
मथना शरीफ मस्जिद 09.00 बजे
मस्जिद गरीबनवाज इस्लामनगर 08.15 बजे
मैलानी में ईद की नमाज साढ़े आठ बजे
मैलानी। ईद की नमाज ईदगाह में सुबह साढ़े आठ बजे होगी। मेन मार्केट स्थित जामा मस्जिद के पेश इमाम अब्दुल कादिर ने कहा है कि बिना किसी के इंतजार ईदगाह में ईद की नमाज मुकर्रर वक्त पर शुरू होगी। उन्होंने नमाजियों से वक्त से पहले ईदगाह पहुंचने की अपील की है।
ईद की पूर्व संध्या पर पुलिस ने किया रूट मार्च
खीरी टाउन। सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए ईद की पूर्व संध्या पर खीरी पुलिस ने कस्बे मेें रूट मार्च किया। इस मौके पर खीरी एसओ, चौकी इंचार्ज, डेढ़ सेक्शन पीएसी और 45 सिपाही मौजूद रहे। रूट मार्च अवधी टोला बाजार होता हुआ सैयदवाड़ा मुगली टोला आदि मोहल्लों से मार्च करता हुआ थाने पहुंचा। खीरी एसओ बृजेन्द्र सिंह ने बताया कि ईद के दिन सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
रोजा इफ्तार में पहुंचे राज्य एकीकरण उपाध्यक्ष
मोहम्मदी। सपा का रोजा इफ्तार जेपी इंटर कॉलेज मोहम्मदी में सपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक आरए उस्मानी ने कराया। इस मौके पर राज्य एकीकरण परिषद के उपाध्यक्ष आबिद रजा पहुंचे। रोजा इफ्तार के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि सपा ने अपनी सरकार में हर वर्ग के लिए काम किया। यही वजह है कि प्रदेश में विकास दिखाई देने लगा है और अगली बार फिर से सपा सत्ता में लौटेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष बंशीधर राज, एमएलसी शशांक यादव, विधायक रामसरन, प्रभारी जेडए उस्मानी, रामकैलाश यादव, सगीर आलम सिद्दीकी, मोहम्मद अब्बास नकवी, अजय सिंह, गुड्डू यादव, अनीस खां, जेपी मिश्रा सहित तमाम लोगों ने रोजा इफ्तार मे शिरकत की।
पलियाकलां। एचडीएफसी बैंक पलिया ने मंगलवार को रोजा इफ्तार का आयोजन बाईपास रोड पर अपने क्लीयरिंग हाउस पर किया। पलिया शाखा प्रबंधक विशाल भटनागर ने सभी के प्रति आभार जताया।
खीरी टाउन में शिया समुदाय ने मनाई ईद
खीरी टाउन। कस्बे में शिया समुदाय के लोगों ने बुधवार को अकीदत के साथ ईद-उल-फितर की नमाज अदा की। मीरा तालाब स्थित शिया ईदगाह पर 10 बजे नमाज अदा करने के बाद दुआएं मांगी गईं। लोगों ने एक दूसरे से गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी।
लखनऊ के शिया समुदाय के धर्मगुरु मौलाना डॉ. कल्बे जव्वाद और धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक के बयान के मद्देनजर 29 रोजे रखने के बाद बुधवार को शिया समुदाय के लोगों ने मीरा तालाब स्थित ईदगाह पर जमा होकर सुबह 10 बजे ईद-उल-फितर की नमाज अदा की। नमाज अंबेडकरनगर से आए जलालपुर के मौलाना दिलबर हसन ने अदा कराई। नमाज के बाद देश में अमन चैन की दुआएं मांगी गईं। लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। सुन्नी समुदाय 30 रोजे रखने के बाद खीरी ईदगाह पर गुरुवार की सुबह 9.30 बजे ईद-उल-फितर की नमाज अदा करेगा।
ईद पर भेंट किए चीनी के पैकेट
गुलरिया। ब्लॉक बिजुआ की ग्राम सभा बेलवा मलूकापुर के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रामगोपाल मिश्रा ने ईद के मौके पर ग्राम सभा के सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों को एक-एक किलो चीनी भेंटकर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की है।