फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Eid festival was celebrated with great pomp in Lakhimur Kheri,

Lakhimpur Kheri: जिले में धूमधाम से मनाया गया ईद का त्योहार, गले मिलकर लोगों ने दी बधाई

Mon, 31 Mar 2025 02:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 31 Mar 2025 02:24 PM IST
सार

लखीमपुर शहर समेत पूरे जिले में ईद उल फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इसके बाद लोगों ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। 

विज्ञापन
Eid festival was celebrated with great pomp in Lakhimur Kheri,
लोगों ने गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में सोमवार को ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। ईदगाह मस्जिद में कारी इसहाक, मीनार मस्जिद में मौलाना अशफाक ने नमाज पढ़ाई। रमजान के पवित्र महीने के 30 दिनों तक रोजा रखने के बाद ईद के इस खास मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी और खुशियां बांटीं। 

विज्ञापन


ईद का चांद दिखने के बाद शुरू हुए इस त्योहार में सोमवार को नए कपड़े पहनकर लोग नमाज के लिए जुटे। इसके बाद आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए एक-दूसरे के साथ खुशियों का आदान-प्रदान किया। घरों में सेवइयों और तरह-तरह के पकवानों की खुशबू फैली, वहीं बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। 
विज्ञापन


बदायूं में मुस्कान की हत्या: नौटंकी में डांस देख आया रिजवान का दिल... दूसरी शादी की, इस जिद पर दी दर्दनाक मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


नमाज के बाद लोगों ने सभी के लिए अमन, चैन और खुशहाली की दुआ की। मौलाना अशफाक ने कहा कि यह त्योहार न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि प्रेम, एकता और सौहार्द का प्रतीक भी है। देश के कोने-कोने से ईद की मुबारकबाद के संदेश सुनाई दिए, जिसने इस पर्व की खुशी को और भी खास बना दिया।

ईदगाह मस्जिद में पूर्व मंत्री जफर अली नकवी, मोनिस नकवी, सैफ नकवी, पूर्व मंत्री डॉ.आरए उस्मानी, सपा सांसद उत्कर्ष वर्मा, अनुराग पटेल, अशोक वर्मा, संदीप वर्मा, ईओ नगर पालिका संजय कुमार समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed