{"_id":"68debd3379cbafc7180f79c3","slug":"ego-burned-in-the-form-of-ravanarama-was-praised-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-157318-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: रावण के रूप में जला अहंकार... राम का हुआ गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: रावण के रूप में जला अहंकार... राम का हुआ गुणगान
Thu, 02 Oct 2025 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 02 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
धौरहरा के दशहरा मेले में धू-धू कर जलता रावण का पुतला। संवाद
धौरहरा/पलियाकलां। क्षेत्र में दशहरे पर रावण के रूप में अहंकार को जलाकर श्रीराम के नाम का गुणगान किया गया। मेले में दुकानदारों की चांदी हुई। बच्चों ने झूलों का आनंद लिया।
धौरहरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले में रावण दहन में खूब आतिशबाजी हुई। रावण का पुतला धू-धूकर जलता रहा और मैदान में उपस्थित हजारों लोगों ने तालियों और श्रीराम के जयघोष के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत की खुशी मनाई। मेले में झूले और खानपान की दुकान लगाने वालों ने खूब बिक्री की।
सुरक्षा के लिए सीओ शमशेर बहादुर, प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे सहित पुलिस बल मुस्तैद रहा। कार्यक्रम में एसडीएम शशिकांत मणि, तहसीलदार आदित्य विशाल, मेला कमेटी के प्रबंधक रमाशंकर शुक्ला, कोषाध्यक्ष सुदीप निगम, चेयरमैन नफीस खां, पूर्व चेयरमैन राजीव जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
वहीं, पलियाकलां के रामलीला मैदान में रावण दहन से पहले श्रीराम व रावण युद्ध लीला का मंचन किया गया। श्रीराम के बाण से बुराई के प्रतीक रावण का अंत हुआ। इसके साथ ही मैदान में मौजूद हजारों लोगों ने श्रीराम की जय-जयकार की। मेले में दुकान लगाए दुकानदारों की चांदी हुई। मेला क्षेत्र में सुरक्षा के लिए एसडीएम डाॅ. अवनीश कुमार, सीओ यादवेंद्र यादव, थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी सहित पुलिस बल तैनात रहा।
-- -- -- -- -- -- -
बच्चों ने रावण दहन करके सच्चाई की ली प्रेरणा
संपूर्णानगर। कस्बे की टीचर्स काॅलोनी में हर साल की तरह इस बार भी बच्चों ने रावण का पुतला बनाकर उसका दहन किया। बुराई पर अच्छाई का संदेश देने वाले पर्व पर सच्चाई के साथ चलने की प्रेरणा ली। बच्चों व युवाओं ने बृहस्पतिवार दोपहर से पुतला बनाना शुरू किया और देर शाम रावण दहन किया। पुतले को तीर लगते ही कॉलोनीवासियों ने खुशी से श्रीराम का जयघोष किया। इस दौरान खूब आतिशबाजी हुई। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरित किया गया। कॉलोनीवासी सोनपरी, लालपरी, वाणी श्रीवास्तव, गुनगुन, रुद्र, आरव पाराशर, सोम जोशी, यीशु आदि ने माताओं के सहयोग से पुतला तैयार किया। संवाद