फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   effigies fired in protest case: 16 FIR registered

पुतला फूंकने का मामला: कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित 16 पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 03 Oct 2020 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 01:43 AM IST
विज्ञापन
effigies fired in protest case: 16 FIR registered
गोला गोकर्णनाथ। गुरुवार को अशोक चौराहे पर कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन और प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर हाथरस में बेटी के साथ हुई दुष्कर्म की घटना और उसके परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एवं महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने का विरोध किया था। पुलिस ने जिलाध्यक्ष प्रह्लाद पटेल सहित 16 कांग्रेसियों पर यूपी प्रोविंशियल स्पेशल पावर एक्ट और महामारी प्रबंधन के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल और युवा नेता शुभम अग्निहोत्री के नेतृत्व में अशोक चौराहे पर कांग्रेसियों द्वारा धरना प्रदर्शन और प्रदेश सरकार का पुतला फूंकने पर कोतवाली पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर कोतवाली में बिठा लिया था। एसआई योगेश शंखधार की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि अशोक चौराहे पर हाथरस में घटित बलात्कार की घटना के विरोध में एकत्र होकर बिना अनुमति जुलूस निकाला जा रहा था। तभी कुछ लोगों ने छिपा कर रखा गया पुतला निकाला और आग लगा दी। कोतवाली पुलिस ने जिलाध्यक्ष प्रह्लाद पटेल, सहजेंद्र दीक्षित, शुभम अग्निहोत्री, दिलशाद खान, अमित गुप्ता, मतीन शाह, प्रेमकुमार वर्मा, प्रमोद अवस्थी, कमर आलम, अनिल शुक्ला, रामकुमार वर्मा, अजय पटेल, खलील खान, मोहम्मद अनीस, सियाराम गौतम, रिजवान सहित 16 लोगों पर प्रोविंशियल स्पेशल पावर एक्ट एवं महामारी प्रबंधन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। जिन्हें देर रात 9:30 बजे नोटिस तामील कराकर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed